लाइव न्यूज़ :

वर्क फ्रॉम होम से साइबर हमलों का खतरा बढ़ा, जानिए लॉकडाउन में फर्जी वेबसाइटों से लेकर ऑनलाइन ठगी से कैसे बचा जाए

By नितिन अग्रवाल | Updated: May 5, 2020 07:03 IST

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि काफी हद तक रियायत दिए गए हैं। देश में कोरोना के 42,836 मामले हैं और 1,389 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम केयर फंड के नाम पर भी ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आए थे। गृह मंत्रालय की ओर से कई वेबसाइटों को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

नई दिल्ली: कोरोना लॉकडाउन के चलते देशभर में सरकारी और निजी क्षेत्र के ज्यादातर कर्मचारी अपने घर से ही काम करने को मजबूर हैं ऐसे में साइबर अपराधियों को बढि़या मौका मिल गया है. घरों के कंप्यूटर और नेटवर्क कम सुरिक्षत होने की वजह से यह खतरा बढ़ा है. राजनीतिक दलों और कई सरकारी एजेंसियों को साइबर सुरक्षा उपलब्ध करा चुके एक विशेषज्ञ ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर 'लोकमत समाचार' को बताया कि दरअसल वर्क फ्रॉम होम के माहौल में कई कंपनियों और विभागों ने अपने कर्मचारियों को घर से ही सर्वर में दाखिल होने की मंजूरी दी है. इसके लिए सुरक्षा उपायों में ढील दी गई है. इसका फायदा उठाकर साइबर अपराधियों के लिए सेंधमारी करना आसान हो गया है.

कोविड-19 के नाम पर बनाए जा रहे हैं फर्जी वेबसाइट

राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में ही कोरोना या कोविड-19 नाम से बनी वेबसाइट्स की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है. इनमें से अधिकांश गलत मकसद से बनाई गई हैं. कोई भी व्यक्ति यदि इस प्रकार की वेबसाइट पर जाता है तो उसे तुरंत ही अपने पासवर्ड और दूसरी जानकारियां फिर से बदल लेनी चाहिए. अधिकारी ने बताया कि महत्वपूर्ण और संवेदनशील पदों पर काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को घर से काम करते समय विशेष सावधानी बरतने और सतर्र्क रहने को कहा गया है. उन्हें समय-समय पर अपने काम और महत्वपूर्ण सूचनाओं को अलग बैकअप तैयार करने की सलाह भी दी गई है. कई मामलों में साइबर अपराधी व्हाट्सएप्प और ई-मेल के जरिए भ्रमित करने वाले संदेश भेजकर बैंक अकाउंट से संबंधित जानकरियां जुटा रहे हैं.

ऑनलाइन हेल्प के लिए भी देश में पिछले कुछ दिनों में कई फेक वेबसाइट बनी हैं

हाल ही में एक संदेश में भेजे गए एक ऐसे ही संदेश के जरिए लोगों के बैंक खातों की जानकारी यह कहकर मांगी गई कि सरकार कोरोना संकट के दौरान लोगों के खातों में पैसा भेजने वाली है. इस संदेश के बाद सरकार को सफाई भी देनी पड़ी. इसके अलावा कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के नाम पर ऑनलाइन दान मांगकर भी ऐसी धोखाधड़ी की जा रही है.

आशंका जताई गई है कि सरकारी उपक्र म, रणनीतिक और सार्वजनिक उद्योग, बैंकिंग तथा वित्तीय सेवाएं, दूरसंचार, बिजली, ऊर्जा और परिवहन सहित अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले संस्थानों में सीधे तौर पर ऐसे साइबर अपराधियों के शिकार हो सकते हैं.  गृह मंत्रालय की ओर से हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग एप्लीकेशन जूम को लेकर भी चेतावनी जारी की गई थी. सरकार ने आधिकारिक कामकाज के लिए जूम को असुरिक्षत करार दिया था.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम