लाइव न्यूज़ :

COVID-19: 12-14 साल के बच्चों का मार्च से होगा टीकाकरण, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने दी मंजूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2022 18:11 IST

मार्च से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू हो जाएगा। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने सोमवार को इसकी मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे3 जनवरी से अब तक 15-18 आयु वर्ग के 3.5 करोड़ से अधिक बच्चों मिल चुकी है वैक्सीन की पहली खुराक12 -14 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार कोविड-19 के खिलाफ अपने टीकाकरण अभियान को क्रांतिकारी तरीके से आगे बढ़ा रही है। अब मार्च से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू हो जाएगा। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने सोमवार को इसकी मंजूरी दे दी है। 

टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के प्रमुख एनके अरोड़ा ने इसकी जानकारी दी है। दरअसल,  जिस रफ्तार से 15 से 17 साल के आयु वर्ग के बच्चों में टीकाकरण हो रहा है उससे उम्मीद की जा रही है कि फरवरी के अंत तक उस आयु वर्ग का टीकाकरण हो जाएगा। 

एनके अरोड़ा ने कहा है कि टीकाकरण की इस गति के चलते 15-18 आयु वर्ग के शेष लाभार्थियों को जनवरी के अंत तक और उसके बाद पहली खुराक के साथ कवर किए जाने की संभावना है। उनकी दूसरी खुराक फरवरी के अंत तक होने की उम्मीद है।

सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, COVID-19 टीकाकरण सिरिंज के लिए युवा भारत में अद्भुत उत्साह है। 3 जनवरी से अब तक 15-18 आयु वर्ग के 3.5 करोड़ से अधिक बच्चों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक मिली है। मेरे सभी युवा मित्रों को बधाई जिन्होंने टीका लगाया है।

बता दें कि इसी महीने की 3 तारीख से 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हुआ था। सरकार कोविड-19 के खिलाफ तेजी से वैक्सीनेशन प्रोग्राम को चला रही है। 25 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए COVID-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान में 15 से 18 आयु वर्ग को शामिल करने की घोषणा थी।  

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामनसुख मंडाविया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम