लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना संबंधी मौतों की नहीं दी जा रही कम जानकारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- देश सुरक्षित हाथों में है 

By भाषा | Updated: June 3, 2020 05:12 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव लव अग्रवाल ने भी कहा कि ‘‘कोविड-19 मौतों की कोई कम जानकारी नहीं दी जा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए यह पता लगाना महत्वपूर्ण है कि क्या मौत कोविड-19 की वजह से हुई है क्योंकि हमें शव को लेकर एक विभिन्न प्रोटोकॉल का पालन करना होता है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस संबंधी मौतों की कम जानकारी नहीं दी जा रही है।मंत्रालय ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित 14 देश, जिनकी जनसंख्या कुल मिलाकर भारत के बराबर है, वहां कोविड-19 की वजह से 55.2 गुना अधिक मौत हुई हैं।

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस संबंधी मौतों की कम जानकारी नहीं दी जा रही है और राज्य आकलन कर रहे हैं तथा यह पता लगा रहे हैं कि संबंधित मौत कोविड कारकों से हुईं या गैर-कोविड कारकों से। मंत्रालय ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित 14 देश, जिनकी जनसंख्या कुल मिलाकर भारत के बराबर है, वहां कोविड-19 की वजह से 55.2 गुना अधिक मौत हुई हैं तथा वहां संक्रमण के 22.5 गुना अधिक मामले हैं। 

यह पूछे जाने पर कि क्या कोविड-19 से हो रहीं मौतों की कम जानकारी दी जा रही है क्योंकि कई राज्य संक्रमण को लेकर शवों की जांच नहीं कर रहे, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की वरिष्ठ वैज्ञानिक निवेदिता गुप्ता ने कहा कि भारत में कोविड-19 से संबंधित मौतों की कम जानकारी नहीं दी जा रही है। 

उन्होंने कहा, ‘‘हममें से यहां कोई भी कोविड-19 संबंधी मौतों की कम जानकारी के बारे में नहीं सोचता। यदि आप आंकड़ों को देखें तो अन्य देशों के मुकाबले मृत्यु दर में कमी आने में भारत की स्थिति अच्छी रही है।’’ गुप्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अस्पताल में कोई मरीज आता है और उसकी मौत हो जाती है तो हो सकता है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो या नहीं हो और बहुत से कारक हैं जो मौत के लिए जिम्मेदार हैं। यह उचित नहीं है कि हर मौत को कोविड-19 से हुई मौत बता दिया जाए।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव लव अग्रवाल ने भी कहा कि ‘‘कोविड-19 मौतों की कोई कम जानकारी नहीं दी जा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए यह पता लगाना महत्वपूर्ण है कि क्या मौत कोविड-19 की वजह से हुई है क्योंकि हमें शव को लेकर एक विभिन्न प्रोटोकॉल का पालन करना होता है।’’ 

अग्रवाल ने कहा, ‘‘मौतों की संख्या में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हो रही, बल्कि वे कम हो रही हैं।’’ उन्होंने ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हमें पुन: आश्वस्त महसूस करना चाहिए कि देश सुरक्षित हाथों में है और कोविड-19 के प्रबंधन की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।’’ अग्रवाल ने कहा कि महज मामलों की संख्या को देखना और यह कहना गलत है कि भारत सातवें स्थान पर है क्योंकि देशों की जनसंख्या को भी संज्ञान में लिया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि करीब 14 देश जिनकी कुल आबादी लगभग भारत के बराबर है, वहां कोरोना वायरस के कारण 55.2 गुना अधिक मौत हुई हैं और वहां संक्रमण के मामलों की संख्या 22.5 गुना अधिक है। अग्रवाल ने कहा ‘‘कोविड-19 के मामले में हमारी मृत्यु दर 2.82 प्रतिशत और यह दुनिया में सबसे कम है जबकि वैश्विक मृत्यु दर 6.13 प्रतिशत है। हम मामलों की समय पर पहचान और उचित नैदानिक ​​प्रबंधन के कारण इसे हासिल कर पाए हैं।'' 

उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के मामलों में भारत में मृत्यु दर प्रति लाख जनसंख्या पर 0.41 प्रतिशत है जो दुनिया में सबसे कम है जबकि वैश्विक स्तर पर यह 4.9 प्रतिशत है। अग्रवाल ने कहा कि भारत में होने वाली हर दो कोविड​​-19 मौतों में से एक मौत वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी है जो कुल आबादी का 10 प्रतिशत हैं। इसके साथ ही देश में कोविड​​-19 से हुईं मौतों में 73 प्रतिशत लोग पहले से ही गंभीर रोग से पीड़ित थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील