लाइव न्यूज़ :

COVID-19: लखनऊ में 10 जुलाई तक धारा 144 लागू, कोरोना महामारी और आगामी त्योहारों के चलते लिया गया फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2022 22:39 IST

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया ने लखनऊ कमिश्नरी में 10 जुलाई तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने का आदेश दिया

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया सार्वजनिक स्थानों पर नमाज एवं पूजा अर्चना करना सख्त मना किया गयाधार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज परिसर तक ही सीमित रहे

लखनऊ: कोविड-19 महामारी और आगामी त्योहारों के मद्देनजर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया ने लखनऊ कमिश्नरी में 10 जुलाई तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने का आदेश दिया। इसके अलावा पुराने लखनऊ में ड्रोन से निगरानी भी की जाएगी। देशभर में एकबार फिर से कोविड 19 के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्र ने भी गुरुवार को इस संबंध में राज्यों को पत्र लिखा है।

वहीं दूसरी ओर, देश में पैगंबर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी करने को लेकर माहौल संवेदनशील है। बीते जुमे को कानपुर हिंसा में देश ने इसकी झलक देख ली है। निलंबित भाजपा नेताओं की टिप्पणी को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। सोशल मीडिया में भी इन मद्दों को तूल दिया जा रहा है।

ऐसे में गुरुवार को संयुक्त पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया खुद मैदान में उतरे और मौलवीगंज से पाटानाला तक फ़्लैग मार्च किया। शुक्रवार को डीसीपी वेस्ट अपनी टीम के साथ फ्लैग मार्च करेंगे। 10 जून को होने वाले जुमे के मद्देनर लखनऊ के चौक, ठाकुरगंज, वजीरगंज, सआदतगंज, अमीनाबाद, बाजारखाला, तालकटोरा, कैसरबाग, मदेयगंज और हसनगंज इलाके में खास सतर्कता बरती जा रही है। 

यूपी पुलिस का यह फैसला जुमे की नमाज से ठीक एक दिन पहले लिया गया है। इस दौरान शहर में सभी प्रकार के धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। सरकारी दफ्तरों और विधानसभा भवन के ऊपर एक किमी की परिधि में ड्रोन से शूटिंग करना सख्त मना होगा। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर परिसर तक ही समित होंगे। आदेश में सार्वजनिक स्थानों पर नमाज एवं पूजा अर्चना करना सख्त मना किया गया है। कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। 

कानपुर हिंसा मामले में अब तक 55 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कानपुर में हिंसा के बाद से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। उपद्रवियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने कानपुर हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले एक युवक को गुरुवार को गिरफ्तार किया है।

 

टॅग्स :लखनऊकोरोना वायरसधारा-144
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम