लाइव न्यूज़ :

Covid-19 India Updates: 208 दिनों में सबसे अधिक कोरोना के सक्रिय मामले, ओमीक्रोन का आंकड़ा पहुंचा 4 हजार पार

By रुस्तम राणा | Updated: January 11, 2022 16:18 IST

मंगलवार को सक्रिय मामलों का आंकड़ा 208 दिनों में सबसे अधिक पहुंच गया। देश में कोविड-19 के 1.68 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। सक्रिय मामलों की संख्या भी 8,21,446 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सबसे अधिक ओमीक्रोन के मामले9.68 लाख लोगों को लगी ऐहतियाती खुराकपीएम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कर सकते हैं बैठक

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य सरकारों के द्वारा इस पर काबू पाने के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं, हालांकि इसके बावजूद भी मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। मंगलवार को सक्रिय मामलों का आंकड़ा 208 दिनों में सबसे अधिक पहुंच गया। देश में कोविड-19 के 1.68 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। सक्रिय मामलों की संख्या भी 8,21,446 हो गई। वहीं दैनिक सकारात्मकता दर 10.64 प्रतिशत है। जबकि 277 ताजा मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,84,213 हो गई है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक ओमीक्रोन के मामले

यहां कोरोना का ओमीक्रोन वैरिएंट भी तेजी से अपना पैर पसार रहा है। देश में मंगलवार को ओमीक्रोन के आंकड़े 4 हजार को भी पार कर गए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में ओमीक्रोन के 4,461 मामले हैं, जिसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1,247 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद राजस्थान में 645 और दिल्ली में 546, कर्नाटक में 479 और केरल में 350 मामले आए।

9.68 लाख लोगों को लगी ऐहतियाती खुराक

इस बीच, तीन प्राथमिकता समूहों के लिए “एहतियाती” खुराक के पहले दिन 9.68 लाख लोगों को सोमवार को देश भर में तीसरी खुराक दी गई। प्रीकॉशन डोज लेने वाले में बुजुर्ग, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और फ्रंटलाइन वर्कर शामिल थे। भारत में तीसरी लहर के पहले दो सप्ताह में, कोविड से जुड़ी मौतों में वृद्धि दिखाई दे रही है, हालांकि दूसरी लहर में संक्रमण के हिसाब से मौतों का अनुपात कम है।

पीएम गुरुवार को कर सकते हैं राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को COVID-19 स्थिति पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने की संभावना है क्योंकि इसके ओमीक्रोन संस्करण के कारण वायरस के संक्रमण की संख्या में वृद्धि देखी गई है। अत्यधिक संक्रामक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में नए सिरे से प्रतिबंध लगाए गए हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब