लाइव न्यूज़ :

वाघा बॉर्डर रिट्रीट समारोह में जनता के प्रवेश पर फिर से रोक, कोविड-19 के मद्देनजर लिया गया फैसला, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: January 6, 2022 10:14 IST

COVID-19 के कारण 20 महीने तक निलंबित रहने के बाद पिछले नवंबर में जनता के प्रवेश को फिर से शुरू किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे 7 मार्च, 2020 से निलंबित रहने के बाद पिछले साल 15 सितंबर को समारोह शुरू हुआ थाबुधवार को दोबारा समारोह में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान सीमा पर दैनिक ध्वजारोहण रिट्रीट समारोह में जनता के प्रवेश पर फिर से रोक लगा दी गई है। यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया गया। 

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को अटारी में भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ दैनिक ध्वजारोहण समारोह में जनता के प्रवेश को फिर से निलंबित कर दिया। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं इसलिए ये फैसला लिया गया है। 

गौरतलब है कि COVID-19 के कारण 20 महीने तक निलंबित रहने के बाद पिछले नवंबर में जनता के प्रवेश को फिर से शुरू किया गया था। BSF ने कहा कि देश में COVID-19 की स्थिति और जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर के कार्यालय से 4 दिसंबर को जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों के तहत जनता के लिए प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

बीएसएफ अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा की है और संयुक्त चेक पोस्ट अटारी पर "रिट्रीट समारोह" देखने के लिए जनता के प्रवेश को तत्काल प्रभाव से रोकने का अंतिम निर्णय लिया है। 7 मार्च, 2020 से निलंबित रहने के बाद पिछले साल 15 सितंबर को समारोह को फिर से शुरू किया गया था।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCoronaपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी