लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीका: अब बच्चों को लग सकेगी ‘कोवैक्सिन’, 2 से 18 साल तक के युवाओं को वैक्सीनेशन को मंजूरी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 12, 2021 15:00 IST

Covaxin for Children: दो साल से 18 साल की उम्र के बच्चों, किशोरों, युवाओं को आपात स्थिति में भारत बायोटेक का ‘कोवैक्सिन’ टीका लगाने की सिफारिश कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे बच्चों को दवा देने के लिए विषय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी मिली है।सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन को डेटा जमा किया था। Covaxin पहला COVID-19 वैक्सीन बन गया है जिसे भारत में बच्चों को दिया जा सकता है।

नई दिल्लीः कोविड-19 रोधी टीका पर बड़ी खबर आ रही है। सरकारी विशेषज्ञ पैनल ने दो साल से 18 साल की उम्र के बच्चों, किशोरों, युवाओं को आपात स्थिति में भारत बायोटेक का ‘कोवैक्सिन’ टीका लगाने की सिफारिश कर दी है। बच्चों को दवा देने के लिए विषय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी मिली है।

भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण ने दो साल से 18 साल की उम्र के बच्चों एवं किशोरों को आपात स्थिति में भारत बायोटेक का ‘कोवैक्सीन’ टीका लगाने की अनुमति दिए जाने की सिफारिश की है। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने दो से 18 साल तक के बच्चों एवं किशोरों में इस्तेमाल के लिए कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के 2/3 चरण का परीक्षण पूरा कर लिया है।

कंपनी ने इसके सत्यापन तथा आपातकालीन उपयोग की मंजूरी (ईयूएस) के लिए इस महीने की शुरुआत में आंकड़े केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) को सौंप दिए थे। कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने आंकड़ों की समीक्षा की और ईयूए के आवेदन पर सोमवार को विचार-विमर्श किया।

एक सूत्र ने बताया कि एसईसी ने अपनी सिफारिशों में कहा, ‘‘समिति ने विस्तार से विचार-विमर्श करने के बाद कुछ शर्तों के साथ आपात स्थितियों में दो साल से 18 साल तक के आयुवर्ग के लिए सीमित इस्तेमाल करने के संबंध में टीके का बाजार में वितरण करने की मंजूरी देने की सिफारिश की है।’’ इन सिफारिशों को अंतिम मंजूरी के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक को भेजा गया है।

हैदराबाद की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी ने पिछले हफ्ते जैइमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन के सत्यापन और बाद में मंजूरी के लिए सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन को डेटा जमा किया था। इसके साथ, Covaxin पहला COVID-19 वैक्सीन बन गया है जिसे भारत में बच्चों को दिया जा सकता है।

इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अभी तक कोवैक्सिन के लिए आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) का दर्जा देने पर कोई फैसला नहीं लिया है। इस सप्ताह वैश्विक स्वास्थ्य निकाय के अंतिम कॉल की संभावना है। भारत बायोटेक लगातार डब्ल्यूएचओ को डेटा जमा कर रहा है और 27 सितंबर को डब्ल्यूएचओ के अनुरोध पर अतिरिक्त जानकारी प्रस्तुत की है।

टॅग्स :कोवाक्सिनकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल