लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार से कहा- राजनीतिक झगड़ा बंद कर केंद्र से बात करें

By भाषा | Updated: April 30, 2021 23:46 IST

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार से ‘राजनीतिक झगड़ा’ बंद करने और राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मरीजों को राहत प्रदान करने के लिये केंद्र से बातचीत शुरू करने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देSC ने दिल्ली सरकार से ‘राजनीतिक झगड़ा’ बंद करने को कहा। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा- केंद्र से बातचीत शुरू कर मरीजों को राहत देना शुरू करें।

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार से ‘राजनीतिक झगड़ा’ बंद करने और राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मरीजों को राहत प्रदान करने के लिये केंद्र से बातचीत शुरू करने को कहा।

शीर्ष अदालत ने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान मामलों में वृद्धि को‘मानवीय संकट’ करार दिया और आप सरकार से कहा कि वह लोगों की जान बचाने के लिये केंद्र सरकार के साथ सहयोग करे।

दिल्ली सरकार ने शीर्ष अदालत को आश्वस्त किया कि वह उसके सुझावों का अक्षरश: पालन करेगी और हरसंभव तरीके से केंद्र सरकार के साथ सहयोग करेगी।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘राजनीति चुनाव के लिये है, लेकिन इस मानवीय संकट के समय हर जीवन महत्वपूर्ण है और उसे बचाने की आवश्यकता है। कोई भी राजनीतिक झगड़ा नहीं होना चाहिये। आपको केंद्र से बातचीत शुरू करनी है और इस समस्या का समाधान करना है।’’

पीठ में न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट्ट भी शामिल थे। पीठ ने कहा कि यह विरोधात्मक मुकदमा नहीं है और सभी पक्षों को समस्या से निपटने के लिये समाधान तलाशना है।

पीठ ने दिल्ली सरकार की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा से कहा, ‘‘आपको यह संदेश सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाना है। आप समस्या से निपटने के लिये अपने मुख्य सचिव को केंद्र से बातचीत करने को कहें।’’

मेहरा ने पीठ को आश्वस्त किया कि सरकार इस समस्या से निकालने के लिये हरसंभव प्रयास करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअरविंद केजरीवालमोदी सरकारसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित