लाइव न्यूज़ :

अदालत ने आय से अधिक संपत्ति मामले में आईआरएस अधिकारी को चार साल के कारावास की सजा सुनाई

By भाषा | Updated: October 8, 2021 18:15 IST

Open in App

चेन्नई, आठ अक्टूबर एक विशेष अदालत ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक अधिकारी और एक यात्रा एजेंट को आय से अधिक संपत्ति मामले में बृहस्पतिवार को चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 470 प्रतिशत से अधिक की संपत्तियां जमा करने के मामले में आईआरएस अधिकारी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

अदालत ने आईआरएस अधिकारी आर सेकर और एक यात्रा एजेंट अनवर हुसैन को सजा सुनाई और उन पर कुल 6.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारी की पत्नी को बरी कर दिया गया।

सीबीआई की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘यह आरोप लगाया गया था कि जनवरी 2007 से जुलाई 2009 की अवधि के दौरान, सेकर और उनकी पत्नी ने (लगभग) 2,08,42,316 रुपये की अवैध संपत्ति हासिल करने के लिए एक साजिश की और यह संपत्ति आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक अनुपात में थी।’’

इसमें आरोप लगाया गया था कि सेकर और उसकी पत्नी द्वारा इन संपत्तियों के अधिग्रहण और कब्जे के लिए हुसैन ने सहयोग किया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘जांच के बाद, सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ 2,08,42,316 रुपये की संपत्ति रखने के लिए आरोप पत्र दायर किया, जो आय के ज्ञात स्रोतों से 471.05 प्रतिशत अधिक थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम