लाइव न्यूज़ :

जुआ खिलाने वाली वेबसाइटों को लेकर अदालत ने सरकार से जवाब तलब किया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 21:59 IST

Open in App

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन जुआ खिलाने वाली वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करने वाली एक जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। अदालत ने कथित तौर पर चीनी नागरिकों के स्वामित्व वाली इन वेबसाइटों के अधिकारियों और ऑनलाइन जुआ के जरिए भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले लोगों को भी नोटिस जारी किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी और न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार की पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता शिमला श्री त्रिपाठी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता के मुताबिक, “भारत में बड़ी संख्या में ऐसी वेबसाइटें चल रही हैं जो रंग का अनुमान लगाने जैसे खेलों की पेशकश करती हैं जिसमें खिलाड़ी को कुछ पैसे दांव पर लगाने होते हैं और वेबसाइट की घोषणा से पूर्व परिणाम का अनुमान लगाना होता है।” याचिका में बताया गया है कि इस तरह की वेबसाइटें पहले तो खिलाड़ियों को आसानी से जीतने देती हैं, लेकिन जब बड़ी संख्या में खिलाड़ी बड़े दांव लगाने लगते हैं तब वेबसाइट के मालिक परिणामों से छेड़छाड़ करते हैं जिससे अंततः ज्यादातर खिलाड़ी खेल में हार जाते हैं, जबकि वेबसाइट के मालिक अवैध रूप ले लाभ उठा लेते हैं। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि ये वेबसाइटें कर के नाम पर बड़ी राशि विजेताओं से खाते से काट लेती हैं और इसका भुगतान सरकार को करने का दावा करती हैं। याचिकाकर्ता के मुताबिक, जुआ खिलाने वाली इन वेबसाइटों के मालिक चीनी नागरिक हैं और ये वेबसाइटें आमतौर पर चीन में लगे सर्वर से नियंत्रित होती हैं और ये धोखाधड़ी की एक नियोजित योजना है। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 15 सितंबर तय की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी को यौन शोषण मामले में अग्रिम जमानत

भारत'संभल में नमाजियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें प्रशासन, इसमें कोई बाधा उत्पन्न करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो': इलाहाबाद हाईकोर्ट

भारतशंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को इलाहाबाद हाई कोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट