लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने मथुरा-झांसी नयी रेल लाइन के लिए टीटीजेड 4,100 से अधिक पेड़ों को काटने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी उच्चतम न्यायालय ने मथुरा और झांसी के बीच नयी रेल लाइन बिछाने की खातिर ‘ताज ट्रेपेज़ियम जोन’ (टीटीजेड) में 4,108 पेड़ों की कटाई के लिए शुक्रवार को अनुमति दे दी।

टीटीजेड करीब 10,400 वर्ग किमी क्षेत्र है जो उत्तर प्रदेश के आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस और एटा तथा राजस्थान के भरतपुर जिले में फैला हुआ है।

रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा दाखिल आवेदन प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमण्यन की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया।

आरवीएनएल की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से कहा कि प्रस्तावित रेल खंड लगभग 274 किलोमीटर का है जिसमें से 80 किलोमीटर हिस्सा टीटीजेड से होकर गुजरता है।

उन्होंने पीठ से कहा कि केंद्रीय अधिकारप्राप्त समिति (सीईसी) ने अपनी सिफारिश दे दी है और कहा है कि रेलवे पटरियां बिछाने के लिए अनिवार्य वनीकरण सहित विभिन्न शर्तों के साथ पेड़ों की कटाई की अनुमति दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि सीईसी द्वारा निर्धारित सभी शर्तों का पालन किया जाएगा।

पीठ ने कहा, "हमारा मानना है कि रेल पटरियां बिछाने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा 4,108 पेड़ों को काटने की अनुमति देना उचित होगा।"

न्यायालय ने कहा कि वह सीईसी द्वारा लगायी गयी शर्तों के अधीन पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम