लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: आईएएस अधिकारी का एक महिला के साथ ‘‘अश्लील’’ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

By भाषा | Updated: July 31, 2019 03:23 IST

दो कमांडर और पोत के कैप्टन के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्यवाही 26 जुलाई को मुम्बई में शुरू हुई। उन्होंने बताया कि तीनों अधिकारियों के खिलाफ यह कार्यवाही बोर्ड आफ इन्क्वायरी की जांच के निष्कर्षों के आधार पर शुरू की गई है। बोर्ड आफ इन्क्वायरी ने इस मामले की एक विस्तृत जांच की थी।

Open in App

नौसेना ने अपने तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सामान्य कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन अधिकारियों के खिलाफ यह प्रक्रिया वर्ष 2016 में युद्धपोत ‘आईएनएस बेतवा’ से जुड़े एक दुर्घटना मामले की उच्चस्तरीय जांच में कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही का दोषी पाए जाने पर शुरू की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दो कमांडर और पोत के कैप्टन के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्यवाही 26 जुलाई को मुम्बई में शुरू हुई। उन्होंने बताया कि तीनों अधिकारियों के खिलाफ यह कार्यवाही बोर्ड आफ इन्क्वायरी की जांच के निष्कर्षों के आधार पर शुरू की गई है। बोर्ड आफ इन्क्वायरी ने इस मामले की एक विस्तृत जांच की थी।

पांच दिसम्बर 2016 को मुम्बई स्थित एक ‘ड्राई डॉक’ में ब्रह्मपुत्र श्रेणी का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट पलट गया था। इस दुर्घटना में नौसेना के दो कर्मियों की मौत हो गई थी। यह भारतीय नौसेना के इतिहास में अपने तरह की पहली ऐसी दुर्घटना थी। 3850 टन वजनी गाइडेड मिसाइल फ्रिगेड ‘अनडॉकिंग’ के समय पलट गया था। इसके बाद नौसेना की काफी आलोचना हुई थी।

सूत्रों ने कहा कि बोर्ड आफ इन्क्वायरी ने अपनी रिपोर्ट में कर्मियों की ओर से ‘‘बड़ी गलती’’ और ‘‘लापरवाही’’ का उल्लेख किया था। उन्होंने बताया कि हालांकि कैप्टन और दोनों कमांडर ने स्वयं पर लगे आरोपों का विरोध किया और सामान्य कोर्ट मार्शल शुरू किये जाने का विकल्प चुना।

सूत्रों ने कहा कि चूंकि अधिकारियों ने उच्च स्तरीय जांच के निष्कर्षों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया उनके खिलाफ सामान्य कोर्ट मार्शल शुरू की गई जिस दौरान उन्हें अपना बचाव करने का पूरा मौका मिलेगा। इस पोत का नाम बेतवा नदी के नाम पर रखा गया है। 126 मीटर लंबे इस पोत को 2004 में नौसेना की सेवा में शामिल किया गया था।

आईएनएस बेतवा पश्चिम नौसेना कमान के प्रमुख युद्धपोतों में से एक है और यह उरान पोत रोधी मिसाइल, बराक..1 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल और टारपीडो से लैस है। नौसेना ने पोत की मरम्मत का काम लगभग पूरा कर लिया है और इसके अगले कुछ महीनों में संचालन ड्यूटी में लौटने की उम्मीद है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ