लाइव न्यूज़ :

अदालत ने निर्वाचन आयोग से उम्मीदवारों के खिलाफ मामलों को तेजी से निपटने की प्रक्रिया बनाने को कहा

By भाषा | Updated: July 14, 2021 22:27 IST

Open in App

चेन्नई, 14 जुलाई मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को भारतीय निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ शिकायतों से निपटने के लिए तेजी से एक प्रक्रिया निर्धारित की जाए।

मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार राममूर्ति की प्रथम पीठ ने कहा कि निर्वाचन आयोग को संबंधित उम्मीदवार को नोटिस जारी करना चाहिए और उसका जवाब मांगना चाहिए। यदि जवाब उचित या संतोषजनक पाया जाता है तो मामले को तर्कसंगत आदेश के साथ समाप्त किया जाना चाहिए।

पीठ ने कहा कि अगर उत्तर असंतोषजनक पाया जाता है तो आयोग को पूरी दृढ़ता से मामले पर आगे की कार्यवाही करनी चाहिए, भले ही संबंधित उम्मीदवार किसी भी राजनीतिक दल का हो।

पीठ मतदाता बी राममूर्ति की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिन्होंने जोलारपेट्टई विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री के सी वीरमणि के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था।

राममूर्ति का आरोप है कि वीरमणि ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने नामाकंन पत्र में आवश्यक तथ्य नहीं बताए। हालांकि वीरमणि चुनाव हार गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे