लाइव न्यूज़ :

अदालत ने डीयूएसआईबी से रैनबसेरों का निरीक्षण करने और सुविधाएं सुधारने को कहा

By भाषा | Updated: December 7, 2020 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) से उसके द्वारा संचालित रैन बसेरों का नये सिरे से निरीक्षण करने और राष्ट्रीय राजधानी में सर्दियों की शुरुआत के मद्देनजर सुविधाएं जल्द से जल्द दुरुस्त करने को कहा।

दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) ने उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसके द्वारा रैन बसेरों के स्वतंत्र मुआयने में तथा वहां रहने के अनिच्छुक लोगों से बातचीत के आधार पर कुछ चीजें सामने आई हैं जिनमें कम क्षमता, क्रेच सुविधा का अभाव और साफ-सफाई नहीं होना शामिल है।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा, ‘‘डीयूएसआईबी रैन बसेरों में उपलब्ध सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त हलफनामे में याचिकाकर्ता द्वारा दिये गये सुझावों पर भी यथासंभव विचार करेंगे।’’

याचिकाकर्ता एनजीओ ‘दिल्ली रोजी रोटी अधिकार अभियान’ (डीआरआरएए) द्वारा दाखिल हलफनामे में और डीएसएलएसए द्वारा दाखिल स्थिति रिपोर्ट में इस बारे में विवरण दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो