लाइव न्यूज़ :

देश का विदेशी पूंजी भंडार 3 अरब डॉलर बढ़ा

By IANS | Updated: February 2, 2018 20:28 IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 2.97 अरब डॉलर बढ़कर 393.74 अरब डॉलर हो गया, जो 24,999.7 अरब रुपये के बराबर है। 

Open in App

देश का विदेशी पूंजी भंडार 2 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 3 अरब डॉलर बढ़कर 417.78 अरब डॉलर हो गया, जो 26,535.3 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 2.97 अरब डॉलर बढ़कर 393.74 अरब डॉलर हो गया, जो 24,999.7 अरब रुपये के बराबर है। बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 20.42 अरब डॉलर रहा, जो 1,305.5 अरब रुपये के बराबर है।इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 1.27 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.54 अरब डॉलर हो गया, जो 98 अरब रुपये के बराबर है।अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 1.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.07 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 132.1 अरब रुपये के बराबर है।

टॅग्स :आरबीआई बैंकबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदेश का विदेशी पूंजी भंडार 95.91 करोड़ डॉलर बढ़ा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज