लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

By भाषा | Updated: May 2, 2021 09:16 IST

Open in App

जयपुर, दो मई राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतगणना रविवार सुबह शुरू हो गई।

निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, सम्बद्ध जिला मुख्यालयों पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। प्रवक्ता के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के चलते मतदान केंद्रों की करीब 40 प्रतिशत संख्या बढ़ाने और सभी ईवीएम मशीनों को मतदान केंद्रों पर लाने से पहले उन्हें सैनेटाइज करने और मतगणना के बाद पांच-पांच वीवीपैट मशीनों से प्राप्त पर्चियों की गणना करने की वजह से मतगणना में अतिरिक्त समय लग सकता है।

उन्होंने बताया कि सुजानगढ़ में 30, सुहाड़ा में 28 और राजसमंद में 25 दौर में मतगणना करवाई जाएगी। गौरतलब है कि राज्य की राजसमंद, सुजानगढ़ और सहाड़ा सीट पर उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान 60.37 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

भाजपा ने सुजानगढ़ में खेमाराम मेघवाल, सहाड़ा में रतनलाल जाट एवं राजसमंद में दीप्ति माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया जबकि कांग्रेस ने सुजानगढ़ सीट पर मनोज कुमार मेघवाल, सहाड़ा सीट पर गायत्री देवी एवं राजसमंद सीट पर तनसुख बोहरा को टिकट दी।

राज्य की इस समय 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 104 विधायक हैं, भाजपा के 71, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन और माकपा एवं भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो-दो विधायक तथा 13 निर्दलीय विधायक हैं। चार सीटें रिक्त हैं जिनमें से तीन के लिए उपचुनाव हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?