लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने 14 जिलों में दी लॉकडाउन में ढील, ग्रामीण उद्यमों को परिचालन शुरू करने की इजाजत

By सुमित राय | Updated: April 28, 2020 16:12 IST

कर्नाटक सरकार ने राज्य के 14 जिलों में लॉकडाउन में ढील दी है और ग्रामीण उद्यमों को परिचालन शुरू करने की इजाजत दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार ने 14 जिलों में लॉकडाउन में ढील देने का फैसला किया है।कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है।कर्नाटक में अब तक कोरोना वायरस के 512 मामले सामने आ चुके हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच कर्नाटक सरकार ने कुछ और जिलों में लॉकडाउन में छूट दी है, जिसके बाद छूट वाले जिलों की संख्या 14 हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित उद्योगों को अपनी गतिविधियों को संचालित करने की अनुमति दी गई है, जो नगर निगमों और नगर पालिकाओं की सीमा के बाहर हैं। इसके अलावा सरकार ने उद्योगों से कर्मचारियों के लिए अलग वाहन उपलब्ध कराने को कहा है।

जिन 14 जिलों को लॉकडाउन में छूट दी गई है, वह चामराजनगर, कोप्पल, चिकमगलुरु, रायचूर, चित्रदुर्ग, रामनगर, हसन, शिवमोग्गा, हवेरी, यादगीर, कोलार, देवनगिरी, उडुपी और कोडागु हैं।

सरकार ने रामनगरम में नगर निगम और नगर पालिकाओं की सीमा के भीतर भी स्थित उद्योगों को अपनी गतिविधियों को संचालित करने की अनुमति दी है। आदेश के अनुसार सभी स्टैंडअलोन शॉप्स, रिहायशी इलाकों की नजदीकी दुकानें और रेजिडेंशल कॉम्पलेक्सों के भीतर स्थित दुकानों को खोले जाने की इजाजत है।

कर्नाटक में 512 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कर्नाटक में अब तक कोरोना वायरस के 512 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में इस महामारी के 193 लोग ठीक भी हुए हैं और राज्य में कोरोना 299 एक्टिव केस मौजूद हैं।

भारत में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 29 हजार से ज्यादा लोग

अब तक भारत में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में 29435 लोग आ चुके हैं। देशभर में कोरोना वायरस के कारण अब तक 934 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 6868 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश के बाहर चला गया है और अभी भी भारत में कोरोना वायरस के 21632 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर