लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: संक्रमण के आधार पर उत्तराखंड को तीन जोन में बांटा, रेड जोन में दून, हरिद्वार और नैनीताल

By भाषा | Updated: April 19, 2020 16:46 IST

राज्य सरकार ने एक रणनीति बनायी है जिसके तहत पूरे प्रदेश को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के आधार पर तीन जोन में बांटा गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सात जिलों में अब तक संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है और उन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है। अब तक प्रदेश में संक्रमण के 42 मामलों की पुष्टि हुई है।

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 80 प्रतिशत मामले देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों में सामने आये हैं और इसे देखते हुए इन स्थानों को रेड जोन में रखा गया है । प्रदेश के अपर स्वास्थ्य सचिव युगल किशोर पंत ने यहां कोविड-19 के नियंत्रण हेतु सरकार की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने एक रणनीति बनायी है जिसके तहत पूरे प्रदेश को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के आधार पर तीन जोन में बांटा गया है।

उन्होंने बताया कि देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों को रेड जोन में रखा गया है जबकि अल्मोडा, उधमसिंह नगर और पौडी जिलों को ऑरेंज जोन में रखा गया है।

शेष सात जिलों में अब तक संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है और उन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है। अब तक प्रदेश में संक्रमण के 42 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 20 देहरादून में, सात हरिद्वार में और नौ नैनीताल में मिले हैं। 

अल्मोडा और पौडी में एक-एक तथा उधमसिंह नगर जिले में चार मामले सामने आये हैं। पंत ने बताया कि संक्रमण से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो गये हैं। चिकित्स्कों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के लिए 36242 पीपीई किट, 46387 एन 95 मास्क और 10 लाख ट्रिपल लेयर मास्क उपलब्ध हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब