लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: पंजाब में कोविड-19 से दो और मौत, 77 नए मामले

By भाषा | Updated: June 14, 2020 04:19 IST

पंजाब में कोरोना संक्रमण से होने वाले दोनों लोगों की मौत शनिवार को अमृतसर में ही हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है।पंजाब में शनिवार को संक्रमितों में पठानकोट, तरनतारन और संगरूर के तीन पुलिस अधिकारी, बठिंडा में सेना का एक अधिकारी शामिल हैं।पंजाब में शनिवार को 45 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

चंडीगढ़:  पंजाब में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 77 नए मामले सामने आए। यहां कोविड-19 के कुल 3,063 मामले हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दोनों संक्रमितों की मौत कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित अमृतसर में हुई है। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमण के कारण 65 लोगों की मौत हो चुकी है।

संक्रमण के 77 नए मामलों में से दो लोगों का दिल्ली और महाराष्ट्र यात्रा का इतिहास है। इन संक्रमितों में पठानकोट, तरनतारन और संगरूर के तीन पुलिस अधिकारी, बठिंडा में सेना का एक अधिकारी शामिल हैं।

बुलेटिन के मुताबिक 45 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई। कुल 2,327 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 671 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में संक्रमण के सर्वाधिक 601 मामले अमृतसर में हैं।

कोरोना पर पीएम मोदी ने शाह और अन्य मंत्रियों के साथ की बड़ी बैठक-

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में कोरोना की माहामारी की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से शनिवार (12 जून) शाम को ये जानकारी दी गई है। पीएमओ की ओर से बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी की कोरोना को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक में दिल्ली समेत अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की स्थिति की समीक्षा की गई।

इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, पीएम के प्रिंसिपल सेक्रटरी, कैबिनेट सेक्रटरी, हेल्थ सेक्रटरी, आईसीएमआर के डीजी आदि भी शामिल हुए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"