लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 27 लाख के पार पहुंचा, पिछले 24 घंटे में 876 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 18, 2020 09:54 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 27 लाख के पार हो गया है। वहीं, मृतकों की संख्या भी 51 हजार के पार हो गई है। पिछले 24 घंटे में करीब 55 हजार नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में 8,99,864 सैंपल की हुई जांच, करीब 55 हजार केस मिले पॉजिटिवभारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 लाख के पार, अब तक 51 हजार से अधिक की मौत

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 27 लाख के पार हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 55,079 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इसी अवधि में 876 लोगों की मौत भी इस महामारी से हो गई है। 

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार 17 अगस्त तक देश में 3,09,41,264 सैंपल की टेस्टिंग हुई है। इसमनें कल यानी सोमवार को 8,99,864 सैंपल के टेस्ट हुए। ये एक दिन में भारत में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्टिंग है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ताजा अपडेट के अनुसार देश में कोरोना से अब तक  51,797 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक कुल  27,02,743 लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 6,73,166 है वहीं, 19,77,780 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 

बता दें कि पिछले 14 दिनों से लगातार भारत में कोरोना के रोजाना आने वाले मामलों की संख्या विश्व में सबसे ज्यादा है। ये बात WHO की रिपोर्ट में कही गई है। कुल संक्रमितों की संख्या भारत अभी अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है। भारत में पहले एक लाख मामले होने में 110 दिनों का समय लगा था, लेकिन अब दो दिनों में एक लाख से ज्यादा मामले हो रहे हैं।

इससे पहले कल देश में कोविड-19 के एक दिन में 57,981 नए मामले सामने आए थे। देश में कोरोना से ठीक होने की दर अब 73 प्रतिशत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र से सबसे अधिक 228 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

इसके बाद तमिलनाडु के 120, कर्नाटक के 115, आंध्र प्रदेश के 82, उत्तर प्रदेश के 66, पंजाब के 51, पश्चिम बंगाल के 45, मध्य प्रदेश के 23, दिल्ली के 18, गुजरात के 15, केरल के 13 , हरियाणा के 12, राजस्थान के 11, और ओडिशा के 10 लोग थे।

वहीं छत्तीसगढ़ में नौ, असम तथा तेलंगाना में आठ-आठ, बिहार तथा गोवा में सात-सात, जम्मू-कश्मीर, झारखंड तथा उत्तराखंड में छह-छह, पुडुचेरी में चार, त्रिपुरा में तीन, अंडमान- निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़ और मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए