लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: केरल के 91 और 88 साल के बुजुर्ग दंपति से हारा कोरोना, इटली से लौटे बेटे से हुए थे संक्रमित

By विनीत कुमार | Updated: March 31, 2020 08:56 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में सोमवार तक कोरोना के 1251 मामले सामने आ चुके हैं और 32 मौतें हुई हैं। केरल में 202 कोरोना संक्रमण के मामले अभी सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइटली से लौटे बेटे के संपर्क में आने से बुजुर्ग दंपति हुए थे कोरोना संक्रमिततीन हफ्ते तक चले इलाज के बाद डिस्चार्ज हुए बुजुर्ग दंपति, 91 और 88 साल है उम्र

देश और दुनिया भर में जहां कोरोना वायरस के संक्रमण से लोग परेशान हैं वहीं, केरल से एक राहत भरी खबर आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपति कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौटने में कामयाब रहे। इनकी उम्र 91 और 88 साल है। इस दंपति को केरल के कोट्टयम के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में पिछले कई दिनों से आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। दोनों का करीब तीन हफ्तों तक इलाज चला जिसके बाद ये ठीक हो सके।

91 साल के थॉमस को इलाज के दौरान आया था हार्ट अटैक

केरल कोरोना संक्रमण से खासा प्रभावित है। महाराष्ट्र के बाद यह देश का दूसरा ऐसा राज्य है, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार 93 साल के थॉमस और उनकी 88 साल की पत्नी मरियम्मा कोरोना संक्रमित थे। कोट्टयम के मेडिकल कॉलेज में तीन हफ्तों तक दोनों का इलाज चला। थॉमस की हालत बहुत गंभीर थी और डॉक्टर्स के अनुसार उन्हें इलाज के दौरान हार्ट अटैक सहित सांस की कई दूसरी समस्याएं भी आई। 

केरल सरकार के अनुसार, ये बुजुर्ग दंपति पथानमथिटा जिले के हैं। इन्हें कोरोना संक्रमण इनके बेटे, बहू और पोते के संपर्क में आने से हुआ जो इटली से हाल में लौटे थे। बुजुर्ग दंपति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि 8 मार्च को हुई जिसके बाद इन्हें जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इन्हें कोट्टयाम ले जाया गया। हालांकि, अभी इस परिवार को अगले और 14 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा। 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में सोमवार तक कोरोना के 1251 मामले सामने आ चुके हैं और 32 मौतें हुई हैं। केरल में 202 कोरोना संक्रमण के मामले अभी सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलकोरोना वायरस लॉकडाउनइटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर