लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 91,779 हुई, 24 घंटे में 20 की मौत, 15940 आए नए केस

By अनिल शर्मा | Updated: June 25, 2022 10:20 IST

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,940 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,78,234 पर पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में शुक्रवार कोविड-19 के 15,940 नए मामले सामने आएसंक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,78,234 पर पहुंच गई हैदैनिक पॉजिटिविटी दर 4.39% है

नई दिल्लीः देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों  देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 88,284 से बढ़कर 91,779 हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में शुक्रवार को कुल 15,940 नए कोरोना मामले सामने आए। वहीं 20 लोगों की मौत हो गई। बात करें सक्रिय मामलों की तो ये संख्या 91 हजार के पार पहुंच चुकी है। वहीं दैनिक सकारात्मकता दर में 4.39% की वृद्धि दर्ज की गई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,940 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,78,234 पर पहुंच गई है। वहीं, संक्रमण से 20 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,24,974 हो गया।  वहीं पिछले 24 घंटे में 13,029 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं।

 साप्ताहिक संक्रमण दर 3.30 प्रतिशत आंकी गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 4,27,61,481 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 1, 96, 94, 40, 932 खुराक दी जा चुकी हैं जिसमें 15, 73, 341 टीके बीते 24 घंटे में लगाए गए हैं। 

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

 मिजोरम में कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। राज्य में अब तक कु 2,28,840 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं सक्रिय मामले की संख्या 142 है। राज्य में कुल 2,27,996 लोगों को डिस्चार्ज किया गया जबकि इस दौरान 702 लोगों की मौत भी हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर