लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना के मामले 80 लाख के करीब, 24 घंटे में संक्रमण के 43,893 नए केस

By विनीत कुमार | Updated: October 28, 2020 10:09 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण के 43 हजार से अधिक नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। वहीं, इसी अवधि में 508 लोगों की मौत भी कोरोना से देश में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 43,893 नए मामले सामने आए हैंमृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1 लाख 20 हजार से अधिक, 72 लाख से अधिक हो चुके हैं ठीक

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 80 लाख के करीब पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के नए संक्रमण के मामलों में  43,893 की वृद्धि आई है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 79,90,322 हो गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में ही 508 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या भी 1 लाख 20 हजार से अधिक हो गई है।

इससे पहले लगातार दो दिन 500 से कम मौतें देश में दर्ज की गई थी। बहरहाल, एक्टिव केस अब घटकर  6,10,803 रह गए हैं। पिछले 24 घंटे में इसमें 15,054  की कमी आई है। वहीं, बीमारी से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या में भी 58,439 की वृद्धि आई है और अब ये बढ़कर 72,59,509 हो गई है।

वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार देश में अब तक केरोना के लिए 10,54,87,680 सैंपल की जांच की जा चुकी है। ये आंकड़े 28 अक्टूबर तक के हैं। इसमें कल यानी मंगलवार को ही  10,66,786 सैंपल की जांच की गई।

बता दें कि भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख से ऊपर चली गई थी। वहीं कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे। 

इस बीच दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 4,853 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमण के मामले बढ़कर 3.64 लाख से अधिक हो गये। इसके पहले 16 सितंबर को दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 4,473 नए मामले सामने आए थे।

दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 6,356 हो गई है। दिल्ली में फिलहाल 27,873 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार