लाइव न्यूज़ :

Corona Update: कोरोना मामले और कम हुए, 24 घंटे में 50 हजार से कम नए केस, 684 मरीजों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: February 13, 2022 10:21 IST

Coronavirus: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50 हजार से भी कम नए केस आए हैं। सक्रिय मामले भी देश में घटकर अब 5.37 लाख रह गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे24 घंटे में देश में कोरोना के 44,877 नए केस सामने आए हैं, कल के मुकाबले 11 प्रतिशत की कमी।देश में अब दैनिक संक्रमण दर 3.17 प्रतिशत है, साप्ताहिक संक्रमण दर 4.46 प्रतिशत है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 44,877 नए केस सामने आए हैं। ये संख्या कल के 50,407 के मुकाबले करीब 11 प्रतिशत कम है। वहीं, 684 लोगों की मौत कोरोना से पिछले 24 घंटे में देश में हुई है। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 508665 हो गई है।

कोरोना: संक्रमण दर कम हुआ, एक्टिव केस घटे 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब दैनिक संक्रमण दर 3.17 प्रतिशत है। कल के मुकाबले इसमें मामूली कमी है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर भी 4.46 प्रतिशत रह गया है। वहीं, सक्रिय मामले घटकर अब 5 लाख 37 हजार 45 रह गए हैं। सक्रिय मामलों में 73398 की कमी कल के मुकाबले आई है। पिछले 24 घंटे में एक लाख 17 हजार 591 लोग बीमारी से ठीक या डिस्चार्ज हुए हैं। ऐसे में बीमारी से देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 41585711 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 172.81 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं, स्वास्थ्यकर्मियों सहित फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों को भी 1.72 करोड़ से अधिक बूस्टर डोज की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 4 लाख 91 हजार 6801 डोज लगाई गई। वहीं, शनिवार को कोरोना के लिए 15 लाख 15 हजार 279 सैंपल टेस्ट भी किए गए। 

बता दें कि कल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि केंद्र सरकार के विशेषज्ञों से सिफारिश मिलने पर जल्द से जल्द पांच से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए भी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान शुरू करेगी। देश में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान पिछले महीने शुरू हुआ था।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस