लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना से नहीं हुई दूसरी मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- शख्स की COVID-19 रिपोर्ट नेगेटिव थी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 25, 2020 10:15 IST

Coronavirus: कोरोना वायरस को लेकर लोगों का भय बढ़ता जा रहा है क्योंकि दुनिया में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 17,000 से ज्यादा हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के दिल्ली में 30 मरीज हैं, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 24 मार्च की रात को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की।

नई दिल्ली: दिल्ली में 24 मार्च को हुई दूसरी मौत कोरोना वायरस की वजह से नहीं हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जानकारी देते हुए बताया है कि कल दिल्ली में हुई दूसरी मौत कोविड-19  का मरीज नहीं था। उसका कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव था। इस लिहाजे से देखा जाए तो भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 से घटकर 10 रह गई है। कोरोना से भारत में फिलहाल 562 लोग संक्रमिक हैं। जिसमें 40 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और 10 मौतें शामिल हैं। कोरोना वायरस से मंगलवार को महाराष्ट्र में एक मौत हुई थी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 24 मार्च की रात को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी।  कोरोना वायरस के खतरे के बीच प्रधानमंत्री ने एक हफ्ते से कम समय में दूसरी बार राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बंदी मंगलवार मध्य रात्रि से शुरू होगी। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये के केंद्रीय आवंटन का भी ऐलान किया।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट