लाइव न्यूज़ :

UP ki Taza Khabar: कोरोना वायरस का डर, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने स्थगित की परीक्षाएं, समारोहों से बचने के लिए नोटिफिकेशन जारी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 9, 2020 12:53 IST

देश में कोरोना वायरस के तीन नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 42 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देडिस्टेंस लर्निंग के एमयू के डायरेक्टर प्रोफेसर नफीस अंसारी ने कहा है कि छह हजार छात्र चार डिग्री कोर्सेज (बी.कॉम, एम.कॉम, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, बीएससी कंप्यूटर) के एप्लीकेशन में नामांकित हैं।नफीस अंसारी ने जानकारी दी है हमने विश्वविद्यालय में पर समारोहों से बचने के लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया था।

अलीगढ़:  कोरोना वायरस के भारत में अबतक कुल 42 मामले सामने आए हैं। इसके मद्देनजर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) ने केरल, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल), किशनगढ़ (बिहार) और दिल्ली में डिस्टेंस लर्निंग कोर्स के छात्रों की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी है। ये परीक्षाएं 15 मार्च को होनी थी। 

डिस्टेंस लर्निंग के एमयू के डायरेक्टर प्रोफेसर नफीस अंसारी ने कहा है कि छह हजार छात्र चार डिग्री कोर्सेज (बी.कॉम, एम.कॉम, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, बीएससी कंप्यूटर) के एप्लीकेशन में नामांकित हैं। ये परीक्षाएं अब एक अप्रैल 2020 को होगी। 

नफीस अंसारी ने जानकारी दी है हमने विश्वविद्यालय में पर समारोहों से बचने के लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया था। भारत के कई राज्यों में कोरोना को देखते हुए स्कूल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। 

कोरोना वायरस के तीन नये मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 42 पर पहुंची : स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना वायरस के तीन नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 42 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से एक-एक नया मामला सामने आया है। साथ ही बताया कि अब तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है। 

केरल में तीन साल के बच्चे में सामने आए संक्रमण के मामले की स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिलहाल पुष्टि नहीं की है। कोच्चि में अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इटली से अपने परिजन के साथ लौटा बच्चा वायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)अलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

भारत'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ', AMU की महिला प्रोफेसर ने लगाया भेदभाव का आरोप, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, अलीगढ़ के होटल की घटना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर