लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 1,360 नये मामले, 16 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 2, 2021 13:19 IST

Open in App

पुडुचेरी, दो मई केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोविड-19 के 1,360 नये मामले सामने आए हैं और रविवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटों में 16 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कहा कि नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 61,361 हो गए हैं और मृतक संख्या 833 हो गई है।

विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि कुल 10,620 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जिनमें से 1,842 मरीज अस्पताल में हैं जबकि 8,778 मरीज घर पर पृथक-वास में हैं।

उन्होंने बताया कि 24 घंटे के दौरान 987 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

इस दौरान 5,173 नमूनों की जांच की गई जिनमें नये मामलों की पुष्टि हुई। इनमें पुडुचेरी में 1,075, कराइकल और यनम में 116-116 और माहे में 53 मामले सामने आए हैं।

इस अवधि में हुई 16 मौतों में, नौ पुरुष और सात महिलाओं की मौत हुई है। इनमें से 15 पुडुचेरी से और एक यनम से है।

प्रदेश में अब तक कुल 8.09 लाख नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 7.42 लाख नमूनों के परिणाम नेगेटिव आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?