लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पीएम मोदी ने दवा उद्योग से आवश्यक सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा

By भाषा | Updated: March 22, 2020 06:03 IST

बयान के मुताबिक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उनके साथ वार्ता में मोदी ने कहा कि उद्योग जगत को न केवल आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए बल्कि उसे नये और अन्वेषी समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश के अंदर महत्वपूर्ण दवाओं और चिकित्सा उपकरणों का उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने 1400 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यह बात दवा उद्योग के व्यवसायियों से कही।

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश के अंदर महत्वपूर्ण दवाओं और चिकित्सा उपकरणों का उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने 1400 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यह बात दवा उद्योग के व्यवसायियों से कही।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि उन्होंने उद्योग जगत से कहा कि कोविड-19 के लिए आरएनए नैदानिक (डायग्नोस्टिक) उपरकणों के निर्माण पर युद्ध स्तर पर काम करने के लिए जरूरी है। बयान के मुताबिक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उनके साथ वार्ता में मोदी ने कहा कि उद्योग जगत को न केवल आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए बल्कि उसे नये और अन्वेषी समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार एक्टिव फार्मास्यूटिकल इन्ग्रेडिएंट्स (एपीआई) की आपूर्ति बनाए रखने में उद्योग की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने देश के अंदर इस तरह के एपीआई के निर्माण की महत्ता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि देश में महत्वपूर्ण दवाओं और चिकित्सा उपकरणों का उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने क्रमश: दस हजार करोड़ रुपये और चार हजार करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। मोदी ने कहा कि कोविड-19 की चुनौती से लड़ने में दवा उत्पादकों और वितरकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने दवा के खुदरा विक्रेताओं और फार्मासिस्टों से कहा कि सुनिश्चित करें कि दवाओं की कालाबाजारी और जमाखोरी से बचा जा सके और आवश्यक दवाओं की आपूर्ति बनी रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आवश्यकता की इस घड़ी में उद्योग के लिए आवश्यक है कि लगातार काम करें और सुनिश्चित करें कि फार्मा क्षेत्र में श्रम बल की कमी नहीं हो।

उन्होंने सुझाव दिए कि फार्मेसी में सामाजिक सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए होम डिलीवरी मॉडल अपनाना चाहिए और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फार्मा सेक्टर के लिए सरकार की नीतियों की घोषणा से क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा। एक अन्य बयान में प्रधानमंत्री कार्यालय ने लोगों से अपील की कि रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू की मोदी की अपील का पालन करें।

टॅग्स :कोरोना वायरसमोदी सरकारनरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया