लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना महामारी के कारण दिल्ली-नोएडा की सीमा की गई सील

By शीलेष शर्मा | Updated: April 21, 2020 22:59 IST

कोरोना के संक्रमण से बचाव के चलते अब न तो कई दिल्ली से नोएडा आ सकेगा और न ही नोएडा से दिल्ली जा सकेगा।

Open in App

कोरोना वायरस महामारी के कारण दिल्ली-नोएडा सीमा सील कर दी गई है। कोरोना के संक्रमण से बचाव के चलते अब न तो कई दिल्ली से नोएडा आ सकेगा और न ही नोएडा से दिल्ली जा सकेगा। दिल्ली-नोएडी सीमा सील किए जाने का आदेश मंगलवार शाम को आया। 

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को ही गाजियाबाद और दिल्ली के बीच लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने बताया कि वैध पास धारकों और आवश्यक तथा आपातकालीन सेवाओं में काम करने वाले लोगों को दोनों शहरों के बीच आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के आदेशों में कोई ढील नहीं दी गई है और जिले में उद्योग तथा कार्यालय बंद रहेंगे। पिछले आदेश और शर्तें वैसी ही रहेंगी जब लॉक डाउन घोषित किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि दो सोसायटी केडीपी और गिरनार को अब खोल दिया गया है, जबकि इंदिरा पुरम की इस्‍लाम नगर कॉलोनी और एटीएस सोसायटी को सील कर दिया गया है। केडीपी और गिरनार को पहले निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया था।

डीएम ने कहा कि कुल 15 सोसायटियों को सील कर और उन्हें हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। पांडे ने कहा कि सोमवार शाम तक, स्वास्थ्य विभाग को 311 नमूने प्राप्त हुए थे, जिनमें से 307 की कोविड-19 जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि चार की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 2081 हुए, मृतकों की संख्या 47 पहुंची

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 78 नये मामले सामने आने के साथ कुल संख्या बढ़ कर 2081 हो गई, जबकि कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 47 हो गई है।

उन्होंने बताया कि अब तक हुई मौतों में 25 मरीज 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के थे, जबकि 12 मरीज 50-59 आयु वर्ग के और 10 मरीज 50 वर्ष से कम आयु के थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली के चांदनी महल पुलिस थाने में तैनात पांच और पुलिसकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस थाने के कुल आठ पुलिसकर्मी अब तक संक्रमित हुए हैं।

वहीं, दिल्ली में आज नई त्वरित एंटीबॉडी जांच किट के जरिए 62 लोगों की जांच की गई और इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को निषिद्ध क्षेत्र नबी करीम के 62 लोगों की नई त्वरित एंटीबॉडी जांच किट के जरिए जांच की गई।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनालोकमत हिंदी समाचारनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया