लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारीः दहशत के कारण वहम भी बना रोग, ब्रीफ साइकोटिक एपिसोड मरीज करा रहे इलाज

By वसीम क़ुरैशी | Updated: July 22, 2020 15:33 IST

चिकित्सकीय भाषा में इस मर्ज को ब्रीफ साइकोटिक एपिसोड या साइकोसिस कहते हैं. प्रादेशिक मनोरुग्णालय में इन दिनों कुछ मरीज इस शिकायत को लेकर आ रहे हैं. खुद को सामान्य सी छींक आने या किसी दूसरे के छींकने से ऐसे रोगी बेहद घबरा जाते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देजरूरत से ज्यादा चिंता के चलते परिवार में भी लोग ऐसे व्यक्ति से बातचीत करने में परहेज करने लगते हैं जो तकलीफ को और बढ़ा देता है.रोग की भयावहता का अनुमान इस बात से भी लगाया जा सकता है कि ऐसे रोगी खुदकुशी या किसी दूसरे को हानि पहुंचाने तक का कदम उठा सकते हैं.नकारात्मक भावना, बेचैनी, निराशा, चिड़चिड़ापन और क्रोध जैसे चरणों को पार करते हुए सोइकोसिस होता है.

नागपुरः कई लोग ऐसे हैं जिन्हें कोई बीमारी नहीं है लेकिन कोविड-19 महामारी को लेकर लगातार चली आ रही खबरों और समाज में इसे लेकर बढ़ती दहशत के चलते वे एक वहम के शिकार हो गए हैं.

चिकित्सकीय भाषा में इस मर्ज को ब्रीफ साइकोटिक एपिसोड या साइकोसिस कहते हैं. प्रादेशिक मनोरुग्णालय में इन दिनों कुछ मरीज इस शिकायत को लेकर आ रहे हैं. खुद को सामान्य सी छींक आने या किसी दूसरे के छींकने से ऐसे रोगी बेहद घबरा जाते हैं.

जरूरत से ज्यादा चिंता के चलते परिवार में भी लोग ऐसे व्यक्ति से बातचीत करने में परहेज करने लगते हैं जो तकलीफ को और बढ़ा देता है. इस रोग की भयावहता का अनुमान इस बात से भी लगाया जा सकता है कि ऐसे रोगी खुदकुशी या किसी दूसरे को हानि पहुंचाने तक का कदम उठा सकते हैं.

नकारात्मक भावना, बेचैनी, निराशा, चिड़चिड़ापन और क्रोध जैसे चरणों को पार करते हुए सोइकोसिस होता है

नकारात्मक भावना, बेचैनी, निराशा, चिड़चिड़ापन और क्रोध जैसे चरणों को पार करते हुए सोइकोसिस होता है. इस रोग के असर में आने वाले के विचार व बातचीत में अंतर दिखाई देने लगता है. चिकित्सकों की मानें तो यह एक फोबिया अथवा वहम है जिसे लंबे वक्त तक पाले रखने के चलते यह समस्या आती है.

वर्जन रोगी से बातचीत जरूरी है महामारी को लेकर हद से ज्यादा चिंतित होने के चलते साइकोसिस के कुछ मरीज आ रहे हैं. इस रोग से ग्रस्त व्यक्ति खुद को या दूसरे को हानि पहुंचा सकता है. अधिकांश मामलों में लोग ऐसे रोग को लेकर चिकित्सक से सलाह लेने से बचते हैं. वे खुद को किसी मानसिक तकलीफ में घिरा हुआ नहीं दिखाना चाहते.

इस परेशानी के चलते आसपास मौजूद लोग या परिवार के लोग भी उनसे वार्तालाप करने से बचते हैं. इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन व होम क्वारंटाइन हुए लोगों के अलावा साइकोसिस के मरीजों से भी परिवार व दोस्तों का फोन या वीडियो कॉलिंग के जरिए जुड़ा रहना आवश्यक है. साइकोसिस पेशेंट के साथ बातचीत करते रहना भी इलाज का हिस्सा है. डॉ. आशीष कुथे, मनोरोग विशेषज्ञ

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनानागपुरवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनडॉक्टरकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया