लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के चलते पहली बार रोका गया देवी का दर्शन पूजन, विंध्यवासिनी देवी मंदिर श्रृंगार के बाद बंद

By भाषा | Updated: March 25, 2020 17:14 IST

कोरोना वायरस के चलते जब पूरे देश में लॉकडाउन है, देश के सभी बड़े मंदिर और पर्यटन स्थल बंद हैं, ऐसे में विंध्याचल धाम को भी एक सप्ताह पूर्व ही बंद कर दिया गया था।

Open in App

नवरात्रि के प्रथम दिन बुधवार को विंध्यवासिनी देवी का मंदिर श्रृंगार के बाद बंद कर दिया गया और कोई दर्शन पूजन नहीं हुआ। पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि उनकी जानकारी में यह पहली बार हुआ है कि देवी का दर्शन पूजन रोका गया हो।

पंकज द्विवेदी ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते जब पूरे देश में लॉकडाउन है, देश के सभी बड़े मंदिर और पर्यटन स्थल बंद हैं, ऐसे में विंध्याचल धाम को भी एक सप्ताह पूर्व ही बंद कर दिया गया था।

उन्होंने बताया, ‘‘नवरात्रि को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तरह से प्रयास किया था कि दर्शन के लिए बाहर से श्रद्धालु ना आएं। इसके लिए प्रशासन ने पंडा समाज के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों का भी सहयोग लिया था कि वे पारंपरिक रूप से हर नवरात्रि में देवी का दर्शन व पाठ करने आने वालों को फोन आदि से सूचना देकर आने से मना करें।’’

द्विवेदी ने बताया कि 1961 में चेचक महामारी फैलने के कारण मंदिर में दर्शन पूजन बंद था लेकिन उस दौरान मंदिर बंद नहीं किया गया था। उन्होंने बताया, ‘‘विंध्याचल में दो नवरात्रि होते हैं। एक चैत्र नवरात्रि और दूसरा शारदीय नवरात्रि। चैत्र नवरात्रि के दौरान मंदिर में भीड़ ज्यादा होती है और करीब 10 से 15 लाख के बीच दर्शन को लोग आते हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसनवरात्रिकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण