Coronavirus Lockdown: कंटेनर ट्रक समेत टेंपो में छिपकर जा रहे थे 63 लोग, पुलिस ने पकड़ा और...

By भाषा | Published: March 29, 2020 02:13 PM2020-03-29T14:13:37+5:302020-03-29T14:13:37+5:30

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू रहने के बीच, पुलिस ने पूरे महाराष्ट्र में आदेशों के उल्लंघन और संबंधित अपराधों के लिए 6,142 मामले दर्ज किए हैं।

Coronavirus Lockdown:over 60 people found holed up in goods vehicles | Coronavirus Lockdown: कंटेनर ट्रक समेत टेंपो में छिपकर जा रहे थे 63 लोग, पुलिस ने पकड़ा और...

प्रतीकात्मक चित्र।

कोरोना वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के बीच नवी मुंबई पुलिस ने एक कंटनेर ट्रक और टेंपो में जा रहे 60 से अधिक लोगों को रविवार को पकड़ा। इनमें से ज्यादातर लोग मजदूर हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पनवेल में पलास्पे फाटा पर जांच के दौरान पुलिस को इन लोगों के बारे में पता चला। दोनों वाहनों में 22 पुरुष, 25 महिलाएं और 16 बच्चे सवार थे। बाद में इन सभी को सिडको मैदान ले जाया गया और संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू रहने के बीच, पुलिस ने पूरे महाराष्ट्र में आदेशों के उल्लंघन और संबंधित अपराधों के लिए 6,142 मामले दर्ज किए हैं। ज्यादातर मामले भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 270 और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दर्ज किए जा रहे हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सबसे अधिक मामले (1,008) अहमदनगर शहर में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद सोलापुर शहर (687), पुणे शहर (418), पिंपरी चिंचवाड (576), नागपुर शहर (492) और नासिक शहर (471) शामिल हैं।

मुंबई में धारा 188 के तहत 211 अपराध दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा किये जाने से एक दिन पहले 23 मार्च को सड़कों पर बड़ी सभाओं और आंदोलनों को प्रतिबंधित करने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू की थी।

Web Title: Coronavirus Lockdown:over 60 people found holed up in goods vehicles

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे