लाइव न्यूज़ :

COVID update in India: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,14,188 नए मामले और 3,915 लोगों की मौत

By उस्मान | Updated: May 7, 2021 09:54 IST

कोरोना ने देश में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना ने देश में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,14,91,598 हो गईमरने वालों का आंकड़ा 2,34,083 पर पहुंच गया

भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. देश में गुरुवार को कोरोना के 4,14,188 नए मामले दर्ज किये गए। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी आसमान छू रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3,915 लोगों ने दम तोड़ दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,14,91,598 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 2,34,083 पर पहुंच गया है। देश में अब तक 1,76,12,351 मरीज सही हुए हैं और फिलाहल 36,45,164 एक्टिव केस हैं।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।

वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। भारत में महामारी के मामले चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'