लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: होम क्वॉरंटाइन लोगों को अब हर घंटे भेजनी होगी सरकार को सेल्फी, नहीं किया ऐसा तो होगी ये कार्रवाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 31, 2020 09:49 IST

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1251 पहुंच गई है जबकि इसकी वजह से 32 लोगों की मौत हो गई है। दुनियाभर में 35 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार में मेडिकल और शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने कहा है, सेल्फी या फिर तस्वीर को जीपीएस लोकेशन ऑन करके भेजनी होगी।बेंगलुरु में 10 लोगों को सरकार ने होम क्वॉरंटाइन रखा था। लेकिन उसके कुछ दिन बाद वो लोग अपने होमटाउन से गिरफ्तार किए गए थे।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए देश में लगे लॉकडाउन का आज (31 मार्च) सांतवां दिन है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1251 पहुंच गई है जबकि इसकी वजह से 32 लोगों की मौत हो गई है। दुनियाभर में 35 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे लोग जो या तो विदेश यात्रा से आएं हैं या फिर किसी कोरोना मरीज के संपर्क में आए हैं उन्हें सरकार की तरफ से 14 दिनों के क्वॉरंटाइन में रहने का सख्त निर्देश दिया गया है। इन निर्देशों का पालन करने के लिए  केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए हैं। इसी को मद्दे नजर कर्नाटक सरकार ने एक फैसला किया है। कर्नाटक सरकार ने अपने राज्य में उन सभी लोगों से एक-एक घंटे में सेल्फी मांग रही है, जो लोग होम क्वॉरंटाइन हैं। 

'हर घंटे सेल्फी' का कर्नाटक सरकार ने क्यों लिया फैसला? 

कर्नाटक सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि होम क्वॉरंटाइन के बाद भी कई लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में इस बात को सुनिश्चित करने के लिए जो लोग होम क्वारंटाइन हैं वे उन नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं, इसी वजह से हमने उनका हर एक घंटे में सेल्फी मांगा है। कर्नाटक सरकार की तरफ से ऐसे लोगों को हर घंटे अपने तस्वीर व्हाट्सएप पर देने को कहा गया है। इसमें सोने के वक्त रात के 10 बजे से सुबह 7 बजे तक के समय को छोड़कर हर घंटे तस्वीर क्वारंटाइन के दौरान साझा करने को कहा गया है। जिसने ऐसा नहीं किया तो फिर उसे सरकार की तरफ से बनाए गए बड़े क्वारंटाइन में भेज दिया जाएगा।

जीपीएस लोकेशन ऑन करके भेजनी होगी सेल्फी

कर्नाटक सरकार में मेडिकल और शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने कहा है, सेल्फी या फिर तस्वीर को जीपीएस लोकेशन ऑन करके भेजनी होगी। ताकि सरकार उनकी जगह का भी पता चलता रहे। क्वॉरंटाइन शख्स द्वारा हर घंटे भेजे जाने वाले वाले फोटो को सरकार की तरफ से सरकार के फोटो वैरिफिकेशन टीम देखेगी। इसमें कुछ भी गलत पाया गया तो कार्रवाई के तहत उसे बड़े क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

बता दें कि बेंगलुरु में 10 लोगों को सरकार ने होम क्वॉरंटाइन रखा था। लेकिन उसके कुछ दिन बाद वो लोग अपने होमटाउन से गिरफ्तार किए गए थे। हालांकि मामला दर्ज कर उनपर कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकर्नाटकसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर