लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में तबलीगी जमात के 2,446 सदस्यों को पृथक केन्द्रों से छोड़ने का निर्देश, सरकार ने कहा- घरों के अलावा कहीं और न जाएं

By भाषा | Updated: May 10, 2020 05:44 IST

दिल्ली सरकार ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तबलीगी जमात के 2,446 सदस्यों को पृथक केन्द्रों से छोड़ दें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि वे अपने घरों के अलावा कहीं और नहीं जाएं। सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ''उन्हें (विदेशी जमातियों) वीजा उल्लंघन जैसे विभिन्न उल्लंघनों के संबंध में पुलिस के हवाले किया जाएगा।''

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तबलीगी जमात के 2,446 सदस्यों को पृथक केन्द्रों से छोड़ दें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि वे अपने घरों के अलावा कहीं और नहीं जाएं। अधिकारियों से यह भी कहा गया है कि वे दिल्ली स्थित मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए दूसरे राज्यों के जमातियों को उनके निवास स्थान भेजने का भी इंतजाम करें।

दिल्ली सरकार ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तबलीगी जमात के 2,446 सदस्यों को पृथक केन्द्रों से छोड़ दें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि वे अपने घरों के अलावा कहीं और नहीं जाएं।

अधिकारियों से यह भी कहा गया है कि वे दिल्ली स्थित मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए दूसरे राज्यों के जमातियों को उनके निवास स्थान भेजने का भी इंतजाम करें।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेष सीईओ के एस मीणा ने उपायुक्तों (प्रशासन) को लिखे पत्र में कहा कि मार्च में दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुए कार्यक्रम में शरीक हुए 567 विदेशियों को पुलिस के हवाले किया जाएगा।

सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ''उन्हें (विदेशी जमातियों) वीजा उल्लंघन जैसे विभिन्न उल्लंघनों के संबंध में पुलिस के हवाले किया जाएगा।''

दिल्ली के गृह मंत्री सत्येन्द्र जैन ने केन्द्रों में पृथकता अवधि पूरी कर चुके और कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए गए तबलीगी जमात के सदस्यों को उनके घर जाने देने का आदेश दिया था।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनातबलीगी जमातलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos