लाइव न्यूज़ :

कोरोना के मामलों में तेजी, भारत में 24 घंटे में चार हजार से ज्यादा नए केस, सक्रिय मामले 21 हजार के पार

By विनीत कुमार | Updated: June 3, 2022 10:03 IST

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। चार हजार से ज्यादा नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। महाराष्ट्र में एक हजार से ज्यादा कोरोना केस गुरुवार को मिले।

Open in App

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 4041 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना महामारी से देश में 10 और लोगों की मौत भी इस अवधि में हुई है। वहीं 2363 लोग बीमारी से ठीक हुए। देश में फिलहाल कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 21,177 है। 

सक्रिय मरीजों की संख्या में कल के मुकाबले 1668 की वृद्धि हुई है। वहीं देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 524651 हो गई है। देश में अभी कोरोना से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, ठीक होने वालों की दर 98.74 प्रतिशत है। इस बीच कोरोना वैक्सीन के 193 करोड़ से ज्यादा डोज देश भर में लगाए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,045 नये मामले सामने आये और एक संक्रमित की मृत्यु हो गयी। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,559 हो गयी। महाराष्ट्र में बुधवार को संक्रमण के 1,081 नये मामले आये थे लेकिन संक्रमण से मृत्यु का कोई मामला सामने नहीं आया था। बुधवार को मामलों में बढ़ोतरी 24 फरवरी के बाद सर्वाधिक थी। गुरुवार को मुंबई में अकेले 704 मामले सामने आये। राज्य में संक्रमण से मृत्यु का एक मामला मुंबई में सामने आया।

दूसरी ओर दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 373 नये मामले सामने आए जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में बुधवार को कोविड के 368 मामले मिले थे तथा संक्रमण दर 1.74 प्रतिशत थी। बुधवार को किसी मरीज की मौत का मामला सामने नहीं आया। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील