लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पड़ोसी देश के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, भारत ने 23 टन दवाइयां नेपाल को भेजीं

By भाषा | Updated: April 23, 2020 07:06 IST

प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने ‘उदारतापूर्वक मदद’ के लिये अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में मदद के लिए भारत ने 23 टन आवश्यक दवाइयों की खेप नेपाल भेजी है। देश में अब तक 45 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने ‘उदारतापूर्वक मदद’ के लिये अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है।

वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में मदद के लिए भारत ने 23 टन आवश्यक दवाइयों की खेप नेपाल भेजी है। देश में अब तक 45 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने ‘उदारतापूर्वक मदद’ के लिये अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है।

ओली ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ कोरोना वायरस से लड़ाई में मदद के लिए नेपाल को 23 टन दवाइयां मुहैया कराने के लिए मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का शुक्रिया अदा करता हूं। ये दवाइयां स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री को भारत के राजदूत ने सौंपी।’’

भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री भानुभक्त ढाकल को यह खेप सौंपी।

दूतावास ने बताया है कि इसमें 8.25 लाख आवश्यक दवाइयां हैं, 3.2 लाख पैरासिटामोल और 2.5 लाख हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन है। इस बीच, देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 45 तक पहुंच गई है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसनेपालमोदी सरकारनरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब