लाइव न्यूज़ :

अलर्ट! भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 12 हजार से ज्यादा नए केस, सक्रिय मामले 63 हजार के पार हुए

By विनीत कुमार | Updated: June 17, 2022 09:38 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 817 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 14 मौतें दर्ज की गई। वहीं 12847 नए कोविड मामले भी सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के 12847 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं, 14 मरीजों की मौत।देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 817 हो गई है।एक्टिव केस बढ़कर 63063 हो गए हैं, कल के मुकाबले 4848 की वृद्धि हुई है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 12847 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह ये जानकारी दी गई। हाल के महीनों में यह लगातार दूसरा दिन है जब भारत में 12 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। इससे पहले कल भी 12213 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 14 और लोगों की मौत भी कोरोना से पिछले 24 घंटे में हुई है। इससे देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 817 हो गई है। वहीं एक्टिव केस बढ़कर 63063 हो गए हैं। कल के मुकाबले सक्रिय मामलों में 4848 की वृद्धि हुई है। 

पिछले 24 घंटे में 7985 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इस बीच देश में कोरोना वैक्सीन के 195 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में वैक्सीन के 15,27,365 डोज लगाए गए हैं। वहीं आईसीएमआर ने बताया है कि 5,19,903 कोरोना टेस्ट भी गुरुवार को देश में किए गए।

कोरोना के नए मामले इन पांच राज्यों से सबसे ज्यादा

भारत में कोरोना के सबसे अधिक नए मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। महाराष्ट्र कोविड से सबसे अधिक प्रभावित राज्य भी है। यहां गुरुवार को 4255 नए कोरोना केस सामने आए जबकि तीन लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या अब 30 हजार से पार हो गई है।

इसके अलावा केरल से भी 3419 नए केस सामने आए जबकि 8 मौतें दर्ज की गई। यहां सक्रिय मामले अभी 19210 हैं। दिल्ली में 1323 और कर्नाटक में 833 नए केस गुरुवार को मिले। कर्नाटक में एक्टिव केस अब 4371 हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में सक्रिय केस 3948 हैं।

यूपी-हरियाणा में भी बढ़ रहे कोरोना केस

देश के अन्य राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 552 कोरोना केस आए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 413 और हरियाणा में 625 नए कोरोना मामले गुरुवार को मिले। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 198, गुजरात में 228, तेलंगाना में 285, गोवा में 112, बिहार में 40, मध्य प्रदेश में 60 और राजस्थान में 115 नए केस मिले।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर