लाइव न्यूज़ :

कोरोना हुआ और कमजोर, 24 घंटे में एक लाख से कम नए मामले, करीब 2 लाख मरीज हुए ठीक

By विनीत कुमार | Updated: February 7, 2022 09:27 IST

Coronavirus India: भारत में कोरोना के एक लाख से कम नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। देश में दैनिक सक्रमण दर घटकर 7.25 प्रतिशत हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 83,876 नए कोरोना मामले सामने आए हैं।सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 12 लाख से कम हो गई है, संक्रमण दर भी 8 प्रतिशत से नीचे।पिछले 24 घंटे में केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से सबसे अधिक कोरोना मामले।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 1 लाख भी कम नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 83,876 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 895 लोगों की मौत भी हुई है। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 5 लाख 3 हजार 874 पहुंच गई है।

24 घंटे में करीब दो लाख लोग हुए कोरोना से ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1 लाख 99 हजार 54 लोग ठीक हुए हैं। ऐसे में देश में अब तक कुल 4 करोड़ से अधिक मरीज देश में ठीक हो चुके हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 1108938 रह गई है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में एक लाख से अधिक की कमी आई है। भारत में रिकवरी रेट अब बढ़कर 96.19 प्रतिशत हो गया है।

इस बीच देश में दैनिक सक्रमण दर भी घटकर 7.25 प्रतिशत रह गया है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन की देश में अब तक 169 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 14 लाख 70 हजार 53 डोज लगाई गई। वहीं 11 लाख 56 हजार 363 कोरोना सैंपल की जांच रविवार को की गई।

इन 5 राज्यों से आए सबसे अधिक केस

भारत में पिछले 24 घंटे में केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से सबसे अधिक कोरोना केस सामने आए। आंकड़ों के अनुसार केरल से 26,729 केस रविवार को सामने आए। वहीं महाराष्ट्र से 9666 केस, कर्नाटक से 8425 केस और तमिलनाडु से 6120 केस सामने आए। मध्य प्रदेश से 5171 कोरोना मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए। ऐसे में देश में सामने आए नए मामलों में से 66.9 प्रतिशत केस इन पांच राज्यों से हैं। इसमें अकेले केरल से 31.87% नए केस हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट