लाइव न्यूज़ :

Coronavirus India Update: कोविड-19 के अभी तक 64 करोड़ टीके लगे, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2021 21:08 IST

Coronavirus India News Latest Update: केंद्रीय मंत्रालय ने बताया कि देश में टीकाकरण कार्यक्रम की नियमित निगरानी और समीक्षा उच्चतम स्तर पर की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को कोविड-19 की 53 लाख से अधिक (53,37,042) खुराक लगाई गई।महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 3,741 नये मामले सामने आए।महाराष्ट्र में मृतक संख्या बढ़कर 1,37,209 हो गई।

Coronavirus India News Latest Update: देश में कोविड-19 के अभी तक 64 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

शाम सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को कोविड-19 की 53 लाख से अधिक (53,37,042) खुराक लगाई गई। देर रात तक अंतिम रिपोर्ट तैयार होगी। मंत्रालय ने बताया कि देश में टीकाकरण कार्यक्रम की नियमित निगरानी और समीक्षा उच्चतम स्तर पर की जा रही है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3741 नये मामले सामने आये, 52 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 3,741 नये मामले सामने आए और 52 और व्यक्तियों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे राज्य में अभी तक संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 64,60,680 और मृतक संख्या बढ़कर 1,37,209 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में राज्य भर के अस्पतालों से 4,696 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई, जिससे अभी तक ठीक हुए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 62,68,112 हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में अब 51,834 उपचाराधीन मामले हैं, 2,88,489 लोग घर पर पृथकवास में जबकि 2,299 अन्य संस्थागत पृथकवास इकाइयों में हैं।

अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र की कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.02 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है। अधिकारी ने कहा कि राज्य में अभी तक की गई कोरोना वायरस जांच की कुल संख्या 5,38,12,827 हो गई जिनमें से 1,63,214 जांच पिछले 24 घंटे में की गई।

अधिकारी ने कहा कि मुंबई में कोविड-19 के 333 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई गईं, जबकि पुणे शहर में संक्रमण के 168 नये मामले सामने आये, लेकिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष