लाइव न्यूज़ :

भारत में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में आए करीब 10 हजार मामले, केसों की संख्या 2.56 लाख पार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2020 09:50 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के करीब 71 लाख मामले सामने आ चुके हैं. इस वायरस से चार लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्दे अब केवल अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन और ब्रिटेन ही भारत से कोरोना वायरस केसों के मामले में ऊपर हैं। देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक हुई 7135 मौतों में से सर्वाधिक मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में है

 देश में सोमवार को लगातार छठे दिन भी एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आने का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को 9,983 नये मामले सामने आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 256611 पर पहुंच गई है वहीं मृतक संख्या 7135 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में रविवार सुबह से लेकर पिछले 24 घंटों में 206 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 125381 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुल 124094 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक भारत में प्रति एक लाख आबादी पर मौतों (0.49 मौत) की संख्या बहुत कम है जबकि वैश्विक औसत 5.17 मौतें प्रति एक लाख आबादी है। भारत में जर्मनी (10.35), इटली (55.78), ब्रिटेन (59.62) और स्पेन (58.06) के मुकाबले भी प्रति एक लाख आबादी पर मौतों की संख्या कम है। भारत में प्रति एक लाख आबादी पर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 17.32 है जबकि वैश्विक औसत 87.74 है। 

लॉकडाउन में ढील देने वाले देशों के मुकाबले भी भारत में आबादी के अनुपात में संक्रमितों की संख्या कम है। उदाहण के लिए जर्मनी में प्रति एक लाख आबादी पर 219.93 लोग संक्रमित हैं। इसी प्रकार इटली, ब्रिटेन और स्पेन में प्रति एक लाख आबादी पर क्रमश: 387.33, 419.54, 515.61 लोग संक्रमित हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया