लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित पत्रकार पर केस दर्ज, क्वारंटाइन की जगह कमलनाथ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिया था हिस्सा

By भाषा | Updated: March 28, 2020 11:20 IST

मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 33 मामले सामने आए हैं. राज्य में दो लोगों की मौत कोविड-19 के संक्रमण की वजह से हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हो चुकी हैजिस पत्रकार पर केस दर्ज हुआ है, उनकी बेटी कुछ दिनों पहले ही लंदन से लौटी थी

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित एक पत्रकार के खिलाफ भोपाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस पत्रकार की बेटी के लंदन से वापस लौटने पर पूरे परिवार को घर में क्वारंटाइन की सलाह दी गई थी। इसके बावजूद यह पत्रकार 20 मार्च को मुख्यमंत्री निवास में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेसवार्ता में शामिल हुआ। इस प्रेसवार्ता के बाद पत्रकार की बेटी और दो दिन बाद स्वयं पत्रकार को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। वर्तमान में पिता और पुत्री दोनों इलाज के लिए भोपाल के एम्स में भर्ती हैं। 

भोपाल पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शहर के श्यामला हिल्स पुलिस थाने में शुक्रवार रात इस पत्रकार के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (सरकारी सेवक के कानूनी आदेश की अवहेलना), धारा 269 (उपेक्षापूर्ण कार्य जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण फैलना संभाव्य हो), धारा 270 (परिद्वेषपूर्ण कार्य, जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण फैलना संभाव्य हो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी से संबंधित सरकार के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी पत्रकार की 26 वर्षीय बेटी लंदन में कानून की पढ़ाई कर रही है। 18 मार्च को उसके लंदन से भोपाल आने पर परिवार को घर में पृथक (होम क्वारेंटाइन) की सलाह दी गई। लेकिन उसके आने के दो दिन बाद ही, 20 मार्च को उक्त पत्रकार ने मुख्यमंत्री निवास में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की पत्रकार प्रेसवार्ता में हिस्सा लिया। इस प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की थी।

इसके बाद, पत्रकार की बेटी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। दो दिन बाद ही उक्त पत्रकार में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इस घटनाक्रम के बाद यहां मीडिया जगत में घबराहट फैल गई क्योंकि इस प्रेसवार्ता में देश और प्रदेश के कई मीडियकर्मी, नेता और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

इस बीच, प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात तक मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 मरीज पाए गए हैं। इनमें से 16 इंदौर में, आठ जबलपुर में, तीन-तीन भोपाल और उज्जैन में, दो शिवपुरी में तथा एक मरीज ग्वालियर में मिला है। इनमें से इंदौर और उज्जैन के एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशभोपालकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?