लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: हरियाणा में खट्टर सरकार ने लिया फैसला, गुरुग्राम स्थित IT व BPO कंपनियों के कर्मचारियों को जुलाई अंत तक घर से करना होगा काम

By भाषा | Updated: April 26, 2020 17:31 IST

कोरोना संकट के देखते हुए हरियाणा सरकार किसी भी तरह से रिश्क नहीं लेना चाहती है, इसीलिए गुरुग्राम की सभी एमएनसी, बीपीओ व आईटी कंपनियों को लॉकडाउन के बाद भी घर से काम करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल 98 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में रखा गया है। नूंह में 19, पंचकूला और सोनीपत में 15- 15, फरीदाबाद में 14 व गुरुग्राम में 16 मरीज उपचाराधीन हैं।

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनियों, सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों और बीपीओ कार्यालयों को कोविड-19 संकट के चलते जुलाई अंत तक ‘घर से काम’ करना होगा। इस बात की जानकारी हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। दरअसल, राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही की वजह से कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए यह सख्त फैसला लिया है।

बता दें कि हरियाणा में कोरोना का हमला तेज हो गया है और राज्‍य में कोरोना वायरस COVID-19 के 17 और नए मरीज मिले हैं। पांच मरीज और ठीक हो गए हैं। दिल्ली से सटे सोनीपत में छह, गुरुग्राम व पानीपत में चार-चार और अंबाला, झज्जर व हिसार में एक-एक नए मरीज की पुष्टि हुई है।

हरियाणा में कोविड-19 संक्रमण के सात नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या रविवार को बढ़कर 294 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि नूंह (57), गुड़गांव (51), फरीदाबाद (43), सोनीपत (20), पंचकूला (18) हरियाणा के सबसे अधिक प्रभावित इलाके हैं। बुलेटिन के अनुसार उपचार के बाद स्वस्थ हुए 192 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

लिहाजा राज्य में कोरोना वायरस के फिलहाल 99 रोगी हैं। इसके अलावा तीन लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 98 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में रखा गया है। नूंह में 19, पंचकूला और सोनीपत में 15- 15, फरीदाबाद में 14 व गुरुग्राम में 16 मरीज उपचाराधीन हैं। इसके अलावा रोहतक और पानीपत में तीन-तीन, अंबाला में दो और भिवानी में एक मरीज उपचाराधीन है। प्रदेश के 12 जिले कोरोना से पूरी तरह मुक्त हैं।  

 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसहरियाणागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील