लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर बड़ी खबर: ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने अपनी सर्विस को किया सस्पेंड, लॉकडाउन की वजह से लिया फैसला

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 25, 2020 08:18 IST

कोरोना वायरस को लेकर लोगों का भय बढ़ता जा रहा है क्योंकि दुनिया में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 17,000 के करीब पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्लिपकार्ट की साइट पर लिखा हुआ है कि भारतीयों के लिए हम अपनी सर्विस अस्थायी तौर पर बंद कर रहे हैंं।फ्लिपकार्ट ने लोगों से अपील की है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें और देश की सेवा करें।

नई दिल्ली:कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और लॉकडाउन को देखते हुए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने भारत के लिए अपनी सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 24 मार्च की रात को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी। कोरोना वायरस से मंगलवार को दिल्ली और महाराष्ट्र में एक-एक और मौतों के साथ देश में अब तक इस संक्रमण से 11 लोगों की जान जा चुकी है जबकि करीब 500 लोग इससे संक्रमित हैं।

फ्लिपकार्ट की साइट पर जाने पर एक मैसेज दिख रहा है। जिसमें लिखा है...

''हैलो इंडियन

 हमें अपनी सेवाओं अस्थायी तौर पर बंद करते हैं, हालांकि आप लोग हमारी प्राथमिकता हमेशा रहेंगे। हम वादा करते हैं कि हमारी कोशिश रहेगी कि जल्दी वापसी की। यह काफी मुश्किल वक्त है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। हमारी आपसे गुजारिश है कि आप भी अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें। हम जल्द ही वापस आएंगे। देश की सेवा करें।''

बता दें कि फ्लिपकार्ट का भारत में बहुत बड़ा बिजनेस है। यह भारत का दूसरा सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग वाला वेबसाइट है। हालांकि फ्लिपकार्ट ने यह नहीं बताया है कि विदेशों में उनकी सेवा कब तक जारी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos