लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः मुंबई से आगे दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 70390 मरीज

By एसके गुप्ता | Updated: June 25, 2020 19:56 IST

केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों ही दिल्ली की स्थिति में सुधार चाहते हैं। इसी के मद्देनजर गुरुवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार की बात को मानते हुए होम क्वारंटाइन की पूर्व की यथास्थिति को बहाल करने की अनुमति दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना के 70 हजार 390 मरीज हैं। वहीं मुंबई में कोरोना के 69 हज़ार 528 मरीज हैं. दिल्ली के बढते आंकड़ों ने सभी को चिंता में डाल दिया है।अब दिल्ली वालों को अपनी मनमर्जी के खिलाफ कोविड केयर सेंटर पर जाकर अपना कोरोना टेस्ट नहीं कराना होगा।उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के कडे विरोध के बाद लगातार अपना दूसरा फैसला वापिस लिया है।

नई दिल्लीः दिल्ली और केंद्र के बीच वर्चस्व की लड़ाई में दिल्ली कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या में मुंबई से आगे निकल गई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि मुंबई पीछे छूट गई है।

दिल्ली में कोरोना के 70 हजार 390 मरीज हैं। वहीं मुंबई में कोरोना के 69 हज़ार 528 मरीज हैं. दिल्ली के बढते आंकड़ों ने सभी को चिंता में डाल दिया है। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों ही दिल्ली की स्थिति में सुधार चाहते हैं। इसी के मद्देनजर गुरुवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार की बात को मानते हुए होम क्वारंटाइन की पूर्व की यथास्थिति को बहाल करने की अनुमति दे दी है।

दिल्ली सरकार होम क्वारंटाइन पर एलजी के यू-टर्न को अपनी जीत मान रही है। जिससे अब दिल्ली वालों को अपनी मनमर्जी के खिलाफ कोविड केयर सेंटर पर जाकर अपना कोरोना टेस्ट नहीं कराना होगा। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के कडे विरोध के बाद लगातार अपना दूसरा फैसला वापिस लिया है। इससे पहले पांच दिन के इंस्टीट्यूशनल ट्रीटमेंट के फैसले को एलजी ने वापस लिया था।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिल्ली के हालातों पर बैठक और उसके बाद अस्पताल का दौरा करना। इसके बाद दिल्ली में एंटीजन किट से टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश देने के बाद यह सवाल खड़े होने लगे थे कि टेस्टिंग के बाद अस्पताल कहां से आएंगे। जिसके बाद एलजी अनिल बैजल ने आनन फानन में दिल्ली सरकार की क्वारंटाइन योजना के स्थान पर अपने फरमान जारी कर दिए थे।

जिसका दिल्ली सरकार शुरू से ही विरोध करती आ रही है। सरकार के विरोध पर बार-बार आम आदमी पार्टी के विधायकों की ओर से भी बयान आ रहा है कि चुनी हुई सरकार की बातें नहीं मानी जा रही है। इसके बाद प्लाजमा थैरेपी पर सवाल खड़ी करने वाली केंद्र सरकार को महाराष्ट्र और दिल्ली में लगातार चुनौती मिल रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना स्थिति में सुधार प्लाजमा थैरेपी से हुआ है। उधर महाराष्ट्र में भी प्लाजमा डोनेशन को लेकर बड़े स्तर पर अपील की जा रही है।

टेस्टिंग बढ़ने से पहले दिल्ली में रोजाना करीब एक हजार कोरोना पॉजिटिव केस रजिस्टर्ड हो रहे थे। अब दिल्ली में तीन हजार से ज्यादा मामले हर रोज आ रहे हैं। दिल्ली में बुधवार को भी 3,788 पॉजिटिव मामले सामने आए, दिल्ली में बुधवार को 64 लोगों की मौत भी हुई। 

दिल्ली के लिए राहत की बात ये है कि मुंबई की तुलना में दिल्ली में कोरोना से कम मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी ज्यादा है। दिल्ली में अब तक 70 हज़ार 390 में से 41437 मरीज़ स्वस्थ्य हुए हैं और मुंबई में कोरोना के कुल 69 हजार 528 में से 37008 मरीज़ ठीक हो हुए हैं। दिल्ली में अब तक 2365 लोगों की मौत हुई है वहीं मुंबई में अब तक कोरोना से 3964 लोगों की मृत्यु हुई है।     

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसअनिल बैजलअरविंद केजरीवालदिल्ली सरकारआम आदमी पार्टीअमित शाहकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"