लाइव न्यूज़ :

Lockdown in india: लॉकडाउन के दौरान सब्जियों के ठेले पलटने के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

By भाषा | Updated: March 26, 2020 14:45 IST

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद यह आदेश दिया गया। वीडियो में कांस्टेबल को एक के बाद एक सब्जियों के तीन ठेलों को पलटते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को वीडियो सामने आया जिसके बाद बृहस्पतिवार को कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। रोजमर्रा के काम आने वाली जरूरी वस्तुओं की घर पर ही आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिये यह पहल की गयी है।

नई दिल्लीः मध्य जिले में तैनात दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन (बंद) के दौरान सब्जियों के ठेले कथित तौर पर नष्ट करने पर बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद यह आदेश दिया गया। वीडियो में कांस्टेबल को एक के बाद एक सब्जियों के तीन ठेलों को पलटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को वीडियो सामने आया जिसके बाद बृहस्पतिवार को कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये जारी लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को आवागमन की छूट देते हुये इन वस्तुओं की घर घर जाकर आपूर्ति करने वाले खुदरा विक्रेताओं और ई कॉमर्स सेवाप्रदाताओं को सूचीबद्ध करना शुरु कर दिया है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि रोजमर्रा के काम आने वाली जरूरी वस्तुओं की घर पर ही आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिये यह पहल की गयी है। इसके तहत पुलिसकर्मियों को आवश्यक वस्तुओं के आपूर्तिकर्ता वाहनों को सड़कों पर आवागमन से नहीं रोकने को कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात से 21 दिन के लिये देशव्यापी लॉकडाउन घोषित किया था। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण की श्रंखला को तोड़ा जा सके।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस को भी इस बाबत सूचित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने ई कॉमर्स कंपनियों और खुदरा व्यापारियों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को हुयी बैठक के बाद यह फैसला किया है। पुलिस ने आवश्यक वस्तुओं के आपूर्तिकर्ताओं का आवागमन सुगम बनाने के लिये आश्वस्त करते हुये कहा कि लॉकडाउन के दौरान इससे अनिवार्य सेवाओं की आपूर्ति बहाल रखने में मदद मिलेगी।

ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजन के अलावा दवाओं की आपूर्ति करने वाली कंपनी मेडलाइफ, खाद्य सामग्री के आपूर्तिकर्ता स्विगी और बिग बास्केट तथा कोरियर सेवा प्रदाता कंपनी ब्लूडार्ट एवं डीटीडीसी सहित अन्य कंपनियों के वेंडर आवश्यक वस्तुओं की घर घर जाकर आपूर्ति कर सकेंगे। दिल्ली पुलिस ने ई कॉमर्स वेबसाइट का एक प्लेटफार्म भी बनाया है, जिस पर ये कंपनियां आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को साझा कर सकेंगी। दिल्ली पुलिस इन परेशानियों को तत्काल दूर करने के उपाय सुनिश्चित करेगी। पुलिस ने इन कंपनियों के प्रतिनिधियों को आवागमन के लिये अलग पास भी जारी किये हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्लीनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउनएसएन श्रीवास्तवअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज