लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में कोरोना मामलों में वृद्धि जारी, 24 घंटे में 2593 नए केस आए सामने, 44 मरीजों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 24, 2022 09:51 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना के 2500 से अधिक केस पिछले 24 घंटे में आए हैं। यह लगातार पांचवां दिन है जब देश में दो हजार से अधिक कोरोना केस मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के लगातार पांचवें दिन दो हजार से अधिक नए केस।देश में दैनिक संक्रमण दर अभी 0.56 प्रतिशत है, 1,755 मरीज ठीक भी हुए।

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2593 नए केस सामने आए हैं। वहीं 44 मरीजों की मौत भी इस अवधि में देश में महामारी से हुई है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह दी। भारत में यह लगातार पांचवां दिन है जब कोरोना के मामले में दो हजार से अधिक आए हैं। इससे पहले कल 2527 केस आए थे।

बहरहाल, ताजा अपडेट के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 522193 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या में भी 794 का इजाफा हुआ है। ये संख्या अब बढ़कर 15873 पहुंच गई है। इस बीच कोरोना वैक्सीन की 187 करोड़ से ज्यादा डोज देश में लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 436532 कोरोना टेस्ट भी पिछले 24 घंटे में किए गए। 

देश में दैनिक संक्रमण दर अभी 0.56 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल 1,755 मरीज ठीक भी हुए, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,25,19,479 हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली ने कल 4.82 प्रतिशत की पॉजिटिविटि रेट के साथ 1,042 ताजा कोविड मामले दर्ज किए गए। आधिकारिक आंकड़ों में शनिवार को कहा गया कि संक्रमण से दो और लोगों की मौत भी कल हुई।

वहीं, महाराष्ट्र में 25 मार्च के बाद शनिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 194 नए मामले सामने आए। संक्रमण से एक रोगी की मौत भी दर्ज की गई। इससे पहले 25 मार्च को राज्य में संक्रमण के 272 मामले सामने आए थे। 

बताते चलें कि हाल के दिनों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सहित कई राज्यों में मास्क को एक बार फिर जरूरी बना दिया गया है और कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन की बात कही गई है।

इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की उभरती स्थिति पर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण मामले पर एक प्रेजेंटेशन भी देंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार