लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर पीएम नरेंद्र मोदी 8 बजे करेंगे देश को संबोधित, हेल्थ इमरजेंसी या लॉकडाउन, बना हुआ है सस्पेंस

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 19, 2020 19:35 IST

COVID-19: कोरोना वायरस से दुनियाभर के 100 से ज्यादा देश प्रभावित हैं। चीन के वुहान शहर से फैला कोरोन वायरस से 9 हजार 149 लोगों की पुरी दुनिया में मौत हो गई है। भारत में कोरोना से अबतक 4 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के वक्त, स्पेस मिसाइल लॉन्च होने के वक्त भी देश को संबोधित किया था।केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये अपने 50 फीसदी कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत देने का गुरुवार को फैसला किया है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (COVID-19)के भारत में बढ़ते प्रकोप के बीच आज (19 मार्च) रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। भारत में कोरोना के 169 मामले आए हैं। विदेशों में भारत के 276 नागरिक कोरोना से संक्रमित हैं। देश में कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना वायरस को लेकर लोगों में खौफ का माहौल है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे राष्ट्र के नाम क्या संबोधन करेंगे, इसपर लोगों में सस्पेंस बना हुआ है। देश में हर किसी की नजर कोरोना पर पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन पर टिकी है।  

कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं। तो वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी  लॉकडाउन संबंधित कोई ऐलान नहीं करने वाले हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी हेल्थ इमरजेंसी को लेकर घोषणा कर सकते हैं। भारत सरकार ने कोरोना वायरस को पहले राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है।  

हालांकि प्रसार भारती के CEO शशि शेखर कुछ मीडिया आउटलेट अनुमान लगा रहे हैं कि PM मोदी अपने संबोधन में लॉक डाउन की घोषणा करेंगे। यह जानकारी गलत है। 

पीएम मोदी ने 18 मार्च को की थी COVID-19 पर बैठक 

बुधवार शाम (18 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस (COVID-19) पर बड़ी बैठक की थी। इस बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, इस दौरान देश में अस्पतालों की व्यवस्था, सैंपल चेकिंग सेंटर, सभी यात्रियों को लेकर चर्चा हुई। इसी के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि गुरुवार रात (19 मार्च) 8 बजे प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे।

कोरोना वायरस (COVID-19): केद्र सरकार ने अपने 50 फीसदी कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये अपने 50 फीसदी कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत देने का गुरुवार को फैसला किया, जबकि शेष कर्मचारी रोजाना कार्यालय आएंगे लेकिन वे तीन अलग-अलग अवधि के लिये आएंगे। कार्मिक मंत्रालय ने आदेश में कहा कि सभी विभागों के प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि समूह बी और सी के 50 फीसदी कर्मचारी रोजाना कार्यालय आएं और शेष 50 प्रतिशत को घर से काम करने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर