लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने भारत को दी चेतावनी तो भड़के शशि थरूर, कहा- अपने अनुभव में इस तरह खुलेआम धमकी देते हुए किसी देश को नहीं सुना, मिस्टर प्रेसिडेंट...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 7, 2020 14:24 IST

कोरोना वायरस से अमेरिका में अब तक 10,000 से अधिक अमेरिकी लोगों की जान जा चुकी है और 3.6 लाख से अधिक संक्रमित हैं। दुनिया भर में इस वायरस से 70 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में मलेरिया की दवाई को मददगार माना जा रहा है।भारत ने पिछले महीने हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए ट्रंप इस दवा की जोरदार वकालत कर रहे हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दवाइयों को लेकर जवाबी कार्रवाई वाली बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि भारत अनुरोध के बावजूद अमेरिका को हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा (मलेरिया की दवाई ) के निर्यात की अनुमति नहीं देता है तो उन्हें हैरानी होगी। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में मलेरिया की दवाई को मददगार माना जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर कहा है, "वैश्विक मामलों में दशकों के अपने अनुभव में मैंने किसी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार को दूसरे देश की सरकार को इस तरह खुलेआम धमकी देते हुए नहीं सुना है। मिस्टर राष्ट्रपति? भारत में जो हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन बनाती है वो "हमारी घरेलू आपूर्ति" के लिए है। यह आपके लिए आपूर्ति का विषय तब बनेगा जब भारत इस दवा को आपको बेचने का फैसला करता है।"   

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा-  'दोस्ती पलटवार के लिए नहीं होती है।' 

इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया। राहुल गांधी ने लिखा,  ''दोस्ती पलटवार के लिए नहीं होती है। भारत को मुश्किल घड़ी में सभी देशों को मदद करनी चाहिए लेकिन जीवनरक्षक दवाइयों भारतीयों के लिए पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए।''  

ट्रंप की चेतावनी: भारत ने हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन का निर्यात नहीं किया तो हो सकती है जवाबी कार्रवाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर भारत उनके निजी अनुरोध के बावजूद मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के निर्यात की अनुमति नहीं देगा तो उसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जा सकती है। पिछले हफ्ते ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है ताकि भारत अमेरिकी में हाइड्रोक्सी क्लोरीक्वाइन की बिक्री की इजाजत दे। इससे कुछ घंटे पहले ही भारत ने मलेरिया की इस दवा के निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया था। 

ट्रंप ने कहा कि भारत कई वर्षों से अमेरिकी व्यापार नियमों का फायदा उठा रहा है, और ऐसे में अगर नई दिल्ली हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के निर्यात को रोकता है, तो उन्हें हैरानी होगी। उन्होंने कहा, "अगर ये उनका निर्णय है, तो मुझे हैरानी होगी। उन्हें इस बारे में मुझे बताना होगा। मैंने रविवार सुबह उनसे (पीएम नरेंद्र मोदी) बात की, उन्हें फोन किया, और मैंने कहा कि हम इस बात की सराहना करेंगे, यदि आप आपूर्ति होने देंगे। अगर वे इसकी इजाजत नहीं देंगे, तो कोई बात नहीं, लेकिन जाहिर तौर पर इसकी प्रतिक्रिया हो सकती है। क्यों नहीं होनी चाहिए?" 

टॅग्स :कोरोना वायरसशशि थरूरडोनाल्ड ट्रम्पराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos