UP: अलीगढ़ में लॉकडाउन के कारण तीन हफ्ते से फंसी बारात, वधू को मिला मायके में रहने का ‘‘एक्सटेंशन’’

By भाषा | Published: April 12, 2020 11:52 PM2020-04-12T23:52:30+5:302020-04-12T23:52:30+5:30

झारखंड के धनबाद जिले से 21 मार्च को यहां बारात आई थी। लॉकडाउन की वजह से दूल्हा और दुल्हन दोनों यहीं फंस गए। गांव वालों का कहना है कि ये ऐसी शादी है जो गांव का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं पाएगा।

Coronavirus: Barat stuck in Aligarh due to lockdown for three weeks, bride stays at Maternal home | UP: अलीगढ़ में लॉकडाउन के कारण तीन हफ्ते से फंसी बारात, वधू को मिला मायके में रहने का ‘‘एक्सटेंशन’’

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsउत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित विधिपुर गांव की रहने वाली सावित्री (वधू) को माता पिता के घर रहने का ‘‘एक्सटेंशन’’ लॉकडाउन ने दे दिया है क्योंकि विवाह के बावजूद वह अपने ससुराल नहीं जा पा रही।झारखंड के धनबाद जिले से 21 मार्च को यहां बारात आई थी। लॉकडाउन की वजह से दूल्हा और दुल्हन दोनों यहीं फंस गए। गांव वालों का कहना है कि ये ऐसी शादी है जो गांव का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं पाएगा।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित विधिपुर गांव की रहने वाली सावित्री (वधू) को माता पिता के घर रहने का ‘‘एक्सटेंशन’’ लॉकडाउन ने दे दिया है क्योंकि विवाह के बावजूद वह अपने ससुराल नहीं जा पा रही।

झारखंड के धनबाद जिले से 21 मार्च को यहां बारात आई थी। लॉकडाउन की वजह से दूल्हा और दुल्हन दोनों यहीं फंस गए। गांव वालों का कहना है कि ये ऐसी शादी है जो गांव का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं पाएगा।

सावित्री के माता पिता और परिवार के अन्य लोग विवाह में आए मेहमानों का तीन हफ्ते से ख्याल रख रहे हैं और यह उनके लिए परीक्षा की घड़ी है।

मेहमानों के लिए जिला प्रशासन एक समय के भोजन का प्रबंध कर रहा है जबकि उनके खाने-पीने का बाकी इंतजाम सावित्री के माता-पिता और गांव वाले देख रहे हैं।

सभी मेहमानों की कोरोना वायरस की जांच की गई और सभी के नतीजे निगेटिव रहे। बारातियों ने बताया कि उन्हें जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि यहां पर इतना रुकना पड़ जाएगा।

Web Title: Coronavirus: Barat stuck in Aligarh due to lockdown for three weeks, bride stays at Maternal home

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे